Friday, June, 27,2025

जैसलमेर से आईएसआई जासूस सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार

जयपुर/जैसलमेर: राजस्थान के जैसलमेर जिले में सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े खुलासे के तहत रोजगार विभाग में कार्यरत सरकारी कर्मचारी शकूर खान को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्व कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद का निजी सचिव भी रह चुका है। खुफिया सूत्रों के अनुसार, शकूर खान लंबे समय से ISI के संपर्क में था और देश की संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान भेज रहा था। एजेंसियों को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ, जिसके बाद निगरानी शुरू की गई। जांच में पुष्टि होने पर बुधवार को उसे गिरफ्तार कर जयपुर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि शकूर सीमावर्ती क्षेत्रों से जुड़ी सूचनाएं पाकिस्तान को भेजता था। उसकी गिरफ्तारी से राजनीतिक हलकों में भी हलचल मच गई है, हालांकि पूर्व मंत्री या उनके कार्यालय से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery