Friday, October, 02,2026

कांग्रेस में सब कुछ 'ओके' नहीं, सामने आई अंदरूनी खींचतान

जयपुर: राजस्थान कांग्रेस में निकाय चुनाव के नतीजों के बाद अंदरूनी खींचतान और विरोध के स्वर अब खुलकर सामने आने लगे हैं। भीलवाड़ा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के खिलाफ सद्बुद्धि यज्ञ और धरना, भरतपुर में पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह का प्रदेश नेतृत्व पर सीधा हमला और अब डोटासरा का अपने विरोधियों को जवाब देना... इन घटनाक्रमों ने पंचायत चुनाव से पहले पार्टी के भीतर चल रही उठापटक को चर्चा में ला दिया है।

विश्वेंद्र सिंह ने भी खोला मोर्चा

पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर सीधे सवाल खड़े किए हैं। विश्वेंद्र सिंह ने निकाय चुनाव में भरतपुर-डीग क्षेत्र में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर संगठन और प्रदेश नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराते हुए डोटासरा के इस्तीफे की मांग की। उनके बयानों में टिकट वितरण और पार्टी नेतृत्व से जुड़े कई आरोप भी लगाए गए हैं।

भीलवाड़ा में भी हुआ था विरोध

भीलवाड़ा में PCC सदस्य मनोज पालीवाल ने 17 कांग्रेस प्रत्याशियों के सिंबल जमा नहीं होने व महापौर पद के लिए पार्टी की ओर से दावेदारी नहीं भेजने पर डोटासरा के इस्तीफे की मांग की थी।

डोटासरा का पलटवार

विश्वेंद्र सिंह के हमले के बाद अब डोटासरा भी खुलकर जवाब देने के अंदाज में नजर आए। डोटासरा ने विश्वेंद्र का नाम लिए बिना कहा कि हमारी पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है, सब एकजुट हैं, लेकिन बीजेपी का टूलकिट दुष्प्रचार कर रहा है।

6 साल से ज्यादा से प्रदेश कांग्रेस की कमान

डोटासरा ने कहा कि 125 साल पुरानी पार्टी में आलाकमान ने उन्हें छह साल से अधिक समय से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बना रखा है तो निश्चित तौर पर उनमें कुछ बात होगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं का आशीर्वाद उनके साथ है, इसलिए पार्टी ने अभी तक उन्हें अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी हुई है। डोटासरा ने कहा, 'मैं खुश हूं, मेरे कार्यकर्ता खुश हैं और मेरे नेता खुश हैं। कांग्रेस मजबूत हो रही है और पंचायत चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा।' उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब पुष्कर आए थे, तब उन्होंने भी राजस्थान कांग्रेस के संगठन के काम काज की तारीफ की थी। इससे बड़ा सबूत कोई और हो नहीं सकता है, हमारे नेताओं में कोई मतभेद नहीं है, सब एकजुट हैं। डोटासरा ने पंचायत चुनाव में भाजपा का 'सूपड़ा साफ' करने का दावा भी किया। साथ ही उन्होंने निकाय चुनाव में सत्ता के दबाव में काम करने वाले अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भविष्य में कार्रवाई की चेतावनी दी। उनका कहना था कि सरकार बदलने के बाद भी ऐसे अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery