Monday, April, 07,2025

पेपरलीक का खौफ... बच्चों की परीक्षा में बड़ों जैसे इंतजाम

जयपुर: प्रदेश में पेपरलीक माफियाओं का परेप खौफ इस कदर बढ़ गया है कि अब छोटे बच्चों की परीक्षा भी किसी प्रतियोगी परीक्षा या बड़ों की परीक्षा की तरह होगी। शिक्षा विभाग ने 5वीं बोर्ड परीक्षा की गाइडलाइन जारी की है, जिसके अनुसार 5वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्न-पत्र नजदीकी थाने में रखे जाएंगे। बोर्ड परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित होगी। वहीं, हर स्कूल में एक शिक्षक एस्कॉर्ट के रूप में नियुक्त किया जाएगा, जो परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने का कार्य करेगा। पंजीयक, शिक्षा विभागीय परीक्षाएं बीकानेर ने केंद्र अधीक्षकों, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों और जिला शिक्षा अधिकारियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

सिर्फ केंद्राधीक्षक के पास होगा मोबाइल

परीक्षा के दौरान केंद्र अधीक्षक के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को मोबाइल फोन रखने की अनुमति नहीं होगी। सभी विषयों के प्रश्न-पत्र दो भाषाओं में बुकलेट के रूप में होंगे, जिससे बच्चों को समझने में आसानी होगी और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

30 मिनट पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना अनिवार्य

विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार, परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना अनिवार्य होगा। इस बार विद्यार्थियों को अलग उत्तर पुस्तिका देने के बजाय प्रश्न-पत्र बुकलेट में ही उत्तर लिखने होंगे और इन बुकलेट को नजदीकी पुलिस थानों में सुरक्षित रखा जाएगा। 5 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 7 से 16 अप्रैल तक सुबह 8 से 10:30 बजे तक आयोजित होंगी। इसमें विद्यार्थियों को अलग से उत्तर पुस्तिका नहीं दी जाएगी। परीक्षा में करीब 14 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। 7 अप्रैल को पहले दिन अंग्रेजी का पेपर होगा। 8 अप्रैल को हिंदी, 9 को पर्यावरण अध्ययन, 15 को गणित और 16 अप्रैल को विशेष विषय (संस्कृत, उर्दू, सिंधी) विषय की परीक्षा होगी।

स्थानीय भाषा में होगी छोटे बच्चों की पढ़ाई

इसके अलावा, शिक्षा विभाग ने प्रदेश में छोटे बच्चों की शिक्षा स्थानीय भाषाओं में कराने की योजना तैयार की है। राजस्थान की हाड़ौती, ढूंढाड़ी, शेखावटी, मेवाती, ब्रज आदि भाषाओं में पाठ्यपुस्तकें तैयार की जाएंगी। इस योजना से बाल वाटिका (नर्सरी) से दूसरी कक्षा तक के लगभग 7 लाख बच्चों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही संस्कृत शिक्षा विभाग ने प्रदेश में वेद विद्यालय खोलने की भी योजना बनाई है। फिलहाल, प्रदेश में 19 निजी वेद विद्यालय संचालित हो रहे हैं, लेकिन अब सरकार अपने स्तर पर वेद शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय खोलेगी। इसके लिए वेद पारंगत शिक्षकों की भर्ती की जाएगी और उच्च कक्षाओं में वेद शिक्षा को शामिल किया जाएगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery