Thursday, November, 26,2026

पंचायत चुनाव में हार पर प्रदेश संगठन से जवाब-तलब

जयपुर: राजस्थान के पंचायती राज चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर अब पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश संगठन से जवाब-तलब किया है। चुनाव परिणामों के बाद प्रदेश भाजपा में हार के कारणों की समीक्षा का दौर शुरू हो गया है। इसी सिलसिले में बुधवार को नई दिल्ली पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और प्रदेश के चार महामंत्रियों ने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय संगठन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में प्रदेश नेतृत्व से दो टूक सवाल किए गए। बीएल संतोष ने पूछा कि यदि प्रदेश में कार्यकर्ताओं की सत्ता और संगठन में सुनवाई नहीं हो रही थी, तो इसकी जानकारी समय रहते केंद्रीय नेतृत्व को क्यों नहीं दी गई? कार्यकर्ताओं की नाराजगी और संगठन के भीतर असंतोष की जानकारी पहले ही क्यों नहीं पहुंचाई गई? बैठक में पंचायती राज चुनाव के पहले चरण के परिणामों और जमीनी संकेतों को लेकर भी सवाल उठाए गए।

केंद्रीय नेतृत्व ने पूछा कि जब पहले चरण के बाद ही यह स्पष्ट होने लगा था कि पंचायत चुनाव में भाजपा को नुकसान हो सकता है, तो प्रदेश संगठन ने स्थिति सुधारने के लिए क्या कदम उठाए? क्या प्रत्याशियों के चयन,  स्थानीय नेताओं की नाराजगी और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को लेकर कोई गंभीर समीक्षा की गई थी? सूत्रों के मुताबिक, बीएल संतोष ने प्रदेश संगठन को स्पष्ट संदेश दिया कि चुनाव केवल सत्ता के भरोसे नहीं जीते जाते, बल्कि उनकी असली ताकत जमीनी कार्यकर्ता होते हैं। यदि कार्यकर्ताओं की सत्ता और संगठन में सुनवाई नहीं होगी, उनकी उपेक्षा होती रहेगी और स्थानीय स्तर पर उनकी नाराजगी बनी रहेगी, तो आगामी चुनावों में भी इसके परिणाम सामने आ सकते हैं।

प्रदेश में जल्द होगा मंत्रिमंडल फेरबदल

राजस्थान में भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल में जल्द ही बड़ा फेरबदल और विस्तार होने के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में अब सरकार के कामकाज के साथ मंत्रियों की परफॉर्मेस भी आलाकमान की समीक्षा के दायरे में आ गई है। सूत्रों के मुताबिक, सभी मंत्रियों के कामकाज की रिपोर्ट तैयार करवाई गई है। इसके आधार पर मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है।

गुजरात मॉडल पर हो सकता है बदलाव

सूत्रों की मानें तो राजस्थान में गुजरात मॉडल की तर्ज पर मंत्रिमंडल फेरबदल हो सकता है। इसमें दस से ज्यादा मंत्रियों की छुट्टी होने की संभावना जताई जा रही है। भाजपा वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। मंत्रिमंडल में बदलाव को लेकर अंतिम फैसला मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के स्तर पर होने की चर्चा है। निकाय चुनाव, सरकार के कामकाज और सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों के दौरे को देखते हुए मुख्यमंत्री को मंत्रिमंडल फेरबदल और विस्तार में फ्री हैंड दिए जाने की भी चर्चा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery