Wednesday, June, 17,2026

जिनके राज में लीक हुए 19 पेपर, वे अब उठा रहे सवाल

जयपुर: नीट यूजी पेपर लीक और 21 जून को प्रस्तावित री-नीट परीक्षा से ठीक पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोटा दौरे को लेकर सियासत तेज हो गई है। राहुल गांधी की 'छात्रों से संवाद' महारैली को भाजपा ने राजनीतिक ड्रामा बताते हुए मोर्चा खोल दिया है। भाजपा नेता लगातार कांग्रेस पर हमलावर हैं। वहीं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने भी पलटवार करते हुए भाजपा पर तीखे आरोप लगाए हैं, जिससे राजनीतिक घमासान और तेज हो गया है।

भाजपा का आरोप है कि जब 21 जून को नीट यूजी की दोबारा परीक्षा होने जा रही है और ऐसे संवेदनशील समय में छात्रों को बड़े राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल करने का प्रयास उनकी पढ़ाई और मानसिक संतुलन को प्रभावित कर सकता है। वहीं कोटा में लगे बड़े होर्डिंग्स भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सवाल उठाए गए हैं कि 'जिसके राज में 19 पेपर लीक की घटनाएं हुई, वह किस मुंह से छात्रों से संवाद कर रहा है।' कांग्रेस का आरोप है कि राहुल गांधी के संवाद कार्यक्रम से घबराकर भाजपा इसे विफल करने की कोशिश कर रही है। पार्टी का कहना है कि कोटा में हॉस्टल और कोचिंग संचालकों को कार्यक्रम में शामिल न होने देने के लिए धमकाया जा रहा है।

लोगों ने कांग्रेस पार्टी को नकार दियाः राठौड़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि आज देश में कांग्रेस समाप्त हो रही है और लोगों ने कांग्रेस पार्टी को नकार दिया है। गोविंद सिंह डोटासरा के पेपर लीक से युवाओं को आत्महत्या की ओर धकेलने वाले बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि डोटासरा अपने समय के पेपर लीक को क्यों भूल रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि भजनलाल सरकार में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि कोटा में छात्र अपनी परीक्षा की तैयारी के लिए यहां आते हैं, न कि राजनीतिक आयोजनों में शामिल होने के लिए। उन्होंने कहा कि बच्चे अपने भविष्य को प्राथमिकता दे रहे हैं और ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होने का दबाव बनाना उचित नहीं है।

राहुल गांधी के कोटा दौरे को विफल करने की साजिश

डोटासरा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी पहले ट्रेन से आने वाले थे, लेकिन आशंका है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार जानबूझकर ट्रेन को लेट कर सकती है, इसलिए कार्यक्रम प्रभावित न हो, इसके लिए चार्टर प्लेन की व्यवस्था की गई है। डोटासरा ने कहा कि शहर से राहुल गांधी के पोस्टर और होर्डिंग हटाए जा रहे हैं। राजेंद्र राठौड़ के बयान पर पलटवार करते हुए डोटासरा ने कहा कि राहुल गांधी कोटा को बदनाम करने नहीं, बल्कि सम्मान और सैल्यूट करने आ रहे है, जबकि बदनाम भाजपा नेता कर रहे हैं, सरकार ने पेपर लीक के बाद भी एफआईआर तक दर्ज नहीं होने दी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery