Monday, August, 03,2026

सुसाइड छात्रों का नहीं 'सिस्टम का फेल्योर'

जयपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार दोपहर 3.30 बजे चार्टर विमान से कोटा पहुंचे। कोटा एयरपोर्ट पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने राहुल गांधी का स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के पूर्व मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोटा पहुंचने से पहले राहुក गांधी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि कोटा के लिए निकल चुका हूं, पर दिल में दो नाम गूंज रहे हैं उमेश और रिया। उन्होंने आगे लिखा कि कल सीकर में उमेश और देहरादून में रिया ने री-नीट के दबाव में अपनी जान गंवा दी। 22 और 23 साल के ये युवा सपनों के बजाय एक अन्यायो व्यवस्था की भेंट चढ़ गए।

राहुल गांधी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि टेलीग्राम बैन' मोदी सरकार का पेपर लीक रोकने का नया नुस्खा है। यानी चोर को पकड़ने के बजाय पीड़ित के घर पर ताला लगा दिया गया है। उनहोंने कहा कि लाखों छात्र सालों से टेलीग्राम पर नोट्स, टेस्ट सीरीज और पढ़ाई के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में यह सुविधा छीनना, समाधान कैसे हो सकता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि परीक्षा के दिन छात्रों की तलाशी होगी, जेथे तक काटी जाएंगी और प्रश्न पत्र वायुसेना से भेने जाएंगे, लेकिन यह सिर्फ दिखावा होगा। उन्होंने कहा कि सरकार को दिखावा छोड़कर माफिया पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

राहुल गांधी ने किया नीट, आईआईटी, यूपीएससी एस्पिरेंट्स से संवाद

राहुल ने कोटा में छात्रों के साथ संवाद के दौरान मंच पर पाच विद्यार्थियों की बुलाया और उनसे उनकी पढ़ाई, सपनों और कॅरिअर को लेकर बातचीत की। उन्होंने छात्रओं से पूछा कि वे डॉक्टर या इंजीनियर ही क्यों बनना चाहते हैं और अगर उन्हें अपने मन की करने की आजादी मिले तो वे क्या बनना चाहेंगे। एक छात्रा ने कहा कि सीमित सीटों और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण अधिकांश छत्रों के लिए सफलता बेहद कठिन हो जाती है। एक अभिभावक ने बताया कि बच्चे के तनाव के कारण माता-पिता रात में कई बार उठकर देखते है कि बच्या ठीक है या नहीं, क्योंकि उन्हें डर रहता है कि बच्चा कोई गलत कदम न उठा लें। एक छात्र ने बताया कि वह डॉक्टर बनना चाहता है, क्योंकि उसके चाचा की समय पर इलाज न मिलने से हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।

राहुल गांधी की बड़ी बातें...

  • हिंदुस्तान में शिक्षा के नाम पर करोड़ों रुपए वसूलने का सिस्टम है।
  • शिक्षा प्रणाली की उन्होंने 'रिजेक्शन सिस्टम' बताया, जहां चयन से ज्यादा असफलता मिलती है।
  • छात्रों पर लगातार मानसिक तनाव, दबाव और प्रतिस्पर्धा कर
  • युवाओं के पास कॅरिअर के नाम पर 5 ही आप्शन क्यों, मनपसंद क्षेत्र चुनने के ही ऑप्शना
  • कम खर्च में सपनों को पूरा करने का अवसर मिलना चाहिए।
  • शिक्षा के बाद रोजगार की गंभीर समस्या है, 100 में से 80 इंजीनियर्स बेरोजगार हैं।
  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery