Wednesday, June, 17,2026

पेपर लीक रोकने को प्रशासन अलर्ट, पुलिस की कड़ी निगरानी

जयपुर: नीट (यूजी)-2026 री-एग्जामिनेशन को लेकर प्रदेश में प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। 21 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा के पारदर्शी और सुरक्षित संचालन के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर लगातार समीक्षा बैठकों का दौर जारी है। पेपर लीक और नकल जैसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा से जुड़े हर चरण पर निगरानी रखी जाएगी और किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तत्काल कार्रवाई होगी।

सोमवार को केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में देशभर के मुख्य सचिवों, पुलिस महानिदेशकों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में परीक्षा सामग्री की सुरक्षा, उसके परिवहन, कानून-व्यवस्था और परीक्षा संचालन से जुड़ी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

प्रभारी सचिवों को सौंपी जिम्मेदारी

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बताया कि परीक्षा में प्रदेश के करीब 2.09 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए 27 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के सुरक्षित संचालन के लिए राज्य और जिला स्तर पर समन्वय समितियों का गठन किया गया है। जिला स्तरीय समितियों को एनटीए के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने जिन जिलों में नीट परीक्षा आयोजित होनी है, वहां प्रभारी सचिवों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी है।

गड़बड़ी पर होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस मुख्यालय में डीजीपी राजीव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उन्होंने कहा कि विकसित राजस्थान की आधारशिला मजबूत कानून-व्यवस्था है। डीजीपी ने सभी जिलों को निर्देश दिए कि नीट परीक्षा के लिए जारी दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना तय की जाए। परीक्षा केंद्रों और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी के जरिए लगातार निगरानी रखी जाए। साथ ही, संगठित अपराध, परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

दोहराई न जाए गलती

पिछले वर्षों व दिनों में सामने आए पेपर लीक और परीक्षा विवादों के बाद इस बार सरकार और प्रशासन किसी भी तरह की चूक नहीं चाहता। यही वजह है कि मुख्यमंत्री स्तर से लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय तक लगातार निगरानी की जा रही है।

जयपुर में 103 परीक्षा केंद्रों पर 37 हजार से अधिक छात्र होंगे शामिल

जयपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में 103 परीक्षा केंद्रों पर 37,788 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इनमें 19 निजी और 84 सरकारी विद्यालय शामिल हैं। जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने परीक्षा केंद्रों और स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात करने के आदेश जारी किए हैं। पुलिस की ओर से एडीसीपी आलोक शर्मा और जिला प्रशासन की ओर से एडीएम ईस्ट नरेंद्र वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। हर केंद्र पर एसआई या एएसआई स्तर के अधिकारी को प्रभारी बनाया गया है।

संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी पैनी नजर

पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी तरह की अफवाह, फर्जी सूचना, पेपर लीक से जुड़ी गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। राज्य सरकार ने एंटी-चीटिंग हेल्पलाइन 9530429258 जारी की है, जहां अभ्यर्थी या आम नागरिक परीक्षा से जुड़ी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। वहीं जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने भी रेंज स्तर पर 8764514102 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery