Thursday, June, 26,2025

मेघराज सिंह से अब होगी 49.08 करोड़ की वसूली

जयपुर: बजरी खनन में लंबे समय से सक्रिय मेघराज सिंह शेखावत अब बड़ी कानूनी कार्रवाई की जद में आ गए हैं। डेगाना और रियांबड़ी क्षेत्र के राजस्व गांवों में बजरी खनिज लीज पर अवैध खनन और परिवहन के चलते 49 करोड़ 8 लाख 94 हजार 198 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना मई माह में गोटन के सहायक खनिज अभियंता (एएमई) राकेश शेषमा ने लीज संख्या 03/2013 पर लगाया था। निर्धारित समयावधि में शेखावत के यह जुर्माना राशि जमा नहीं कराए जाने के कारण अब राजस्थान लैंड रेवन्यू एक्ट, 1956 के तहत वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एएमई गोटन ने जयपुर स्थित एमई (रिकवरी) को पत्र लिखकर कार्रवाई का आग्रह किया है, जिसके तहत अब शेखावत की चल-अचल संपत्तियों की कुर्की की जाएगी। मेघराज को बजरी किंग के नाम से जाना जाता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery