Thursday, June, 26,2025

उदयपुर में हुआ वर्तमान और पूर्व विधानसभाध्यक्षों का समागम

उदयपुर/जयपुर/नई दिल्ली: झीलों की नगरी उदयपुर में गुरुवार को महाराणा प्रताप जयंती पर वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागडे और विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी की उपस्थिति में उदयपुर अंचल के वर्तमान और पूर्व विधानसभाध्यक्षों का अद्भुत समागम हुआ। इस अवसर पर "विधानसभा कल, आज और कल" विषय पर आयोजित हुए कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा में हुए सकारात्मक परिवर्तनों और कार्यप्रणाली को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। विशेष कर विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी के वर्तमान कार्यकाल के नवाचारों तथा पूर्व विधानसभाध्यक्षों के कार्यकालों में हुए अभिनव प्रयासों को सराहा गया। सभी ने अपने संस्मरण सुनाए। राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागडे ने राजस्थान विधान सभा की स्वस्थ परंपराओं का जिक्र किया। कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा के मौजूदा विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी, पूर्व अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, कैलाश मेघवाल, डॉ. सी. पी. जोशी और विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कैलाश सोढ़ाणी उपस्थित रहे।

देवनानी उदयपुर को भी मानते घर

उल्लेखनीय है कि विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी लंबे समय से उदयपुर के विद्याभवन इंस्टीट्यूट में रहे हैं, वे अपने गृह नगर अजमेर के साथ उदयपुर को भी अपना घर ही मानते हैं। इसी प्रकार पूर्व विधानसभाध्यक्षों में डॉ. सी. पी. जोशी उदयपुर के अलावा नाथद्वारा, राजसमंद के मूल निवासी है, लेकिन वर्षों तक सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर में प्रोफेसर रहे हैं। वयोवृद्ध कैलाश मेघवाल भी मेवाड़ से चुनाव जीतते आए है और उदयपुर के जाने-माने वकील भी रहे हैं। शांति लाल चपलोत पूर्व विधानसभाध्यक्ष दिवंगत निरंजन नाथ आचार्य की परंपरागत सीट उदयपुर जिले की मावली विधानसभा सीट से विधायक और उदयपुर के सांसद रहे हैं। वे जाने माने एडवोकेट हैं तथा उदयपुर के बाशिंदे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery