Saturday, August, 01,2026

बेकाबू एसयूवी ने ली बी.टेक छात्र की जान

जयपुर: पत्रकार कॉलोनी थाना इलाके में वंदेमातरम रोड पर तेज रफ्तार कार ने बी.टेक छात्र की जान ले ली। एसयूवी कार करीब 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी, जबकि स्कूटी की गति करीब 40 किमी प्रति घंटा थी। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद स्कूटी सवार छात्र विकल्प उर्फ राजा मीणा करीब चार फीट हवा में उछलकर कार के बोनट पर जा गिरा। गंभीर रूप से घायल विकल्प को स्थानीय लोग अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि हादसे के समय एसयूवी का टायर फट गया था। बारिश के कारण सड़क पर पानी जमा था, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार कार सामने चल रही स्कूटी से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एसयूवी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। टायर फटने के कारण चालक वाहन को ज्यादा दूर तक नहीं ले जा सका और कुछ दूरी पर कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त एसयूवी को जब्त कर लिया है।

बाल कटवाने निकला था, फिर नहीं लौटा घर

परिजनों के अनुसार विकल्प बुधवार दोपहर बाल कटवाने की बात कहकर घर से निकला था। उसने हाल ही में बी.टेक में प्रवेश लिया था। वह जयपुर में अपनी मां और छोटी बहन के साथ रहता था। उसके पिता बूंदी में स्कूल व्याख्याता हैं। बेटे की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार और परिचितों में शोक की लहर है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery