Thursday, April, 10,2025

दोनों नगर निगमों की टीमों ने सैकड़ों भवनों को किया सीज

जयपुर: यूडी टैक्स वसूली की कार्रवाई का सोमवार अंतिम दिन था, इसलिए नगर निगम हेरिटेज और नगर निगम ग्रेटर की ओर से शहर में ताबड़तोड़ अभियान चलाया गया। इस दौरान सैकड़ों भवनों को सीज कर दिया गया। निगम की टीमों ने यूडी टैक्स बकाया रखने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए और राशि वसूलने की प्रक्रिया शुरू की।

इस कार्रवाई का खुलासा निगम प्रशासन मंगलवार को करेगा। जयपुर ग्रेटर नगर निगम ने सोमवार को यूडी टैक्स जमा नहीं कराने वाले प्रतिष्ठानों पर सख्त कार्रवाई की। मालवीय नगर जोन उपायुक्त प्रियव्रत चारण के नेतृत्व में 13 व्यापारिक प्रतिष्ठानों को सीज किया गया। इससे पहले भी मालवीय नगर जोन में टैक्स वसूली को लेकर सख्त कदम उठाए गए थे। अब तक यह जोन यूडी टैक्स वसूलने में सबसे अधिक सफल साबित हुआ है। निगम प्रशासन लगातार बकायादारों को नोटिस जारी कर रहा है और समय पर टैक्स जमा नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई कर रहा है। नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे ताकि बकाया वसूली को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

बकायादारों को पहले जारी किया जाता है नोटिस

जयपुर नगर निगम हेरिटेज ने 31 मार्च तक 40 करोड से अधिक टैक्स वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया है। निगम आयुक्त अरुण कुमार हसीजा के अनुसार, अब तक 32 करोड़ रुपए की टैक्स वसूली की जा चुकी है। निगम पहले बकायादारों को नोटिस जारी करता है, जिससे यदि उन्हें कोई आपत्ति हो तो वे निगम कार्यालय में आकर आवश्यक संशोधन कर टैक्स जमा करा सकते हैं।

यहां की कार्रवाई

यूडी टैक्स बकाया रहने पर निगम प्रशासन की टीम ने 39, जेएलएन मार्ग, टोंक रोड, लाल बहादुर नगर ईस्ट, 50, प्रधान मार्ग, मौजी कॉलोनी, बी-21, मालवीय नगर, नियर गोपालपुरा पुलिया, बसंत बिहार, 201, कैलगिरी रोड, मालवीय नगर कॉलोनी, एसडीसी विनय द्वितीय, मौजी कॉलोनी, 1/519, मालवीय नगर, 201, वर्ल्ड ट्रेड पार्क, जेएलएन मार्ग, 203, वर्ल्ड ट्रेड पार्क, जेएलएन मार्ग, 507, वर्ल्ड ट्रेड पार्क, जेएलएन मार्ग, 209, वर्ल्ड ट्रेड पार्क, जेएलएन मार्ग, 601-बी, मालवीय नगर, जेएलएन मार्ग, वर्ल्ड ट्रेड पार्क, 313-ए, मालवीय नगर, जेएलएन मार्ग, वर्ल्ड ट्रेड पार्क, 313-बी, मालवीय नगर, जेएलएन मार्ग, वर्ल्ड ट्रेड पार्क, 100, यूनिवर्सिटी मार्ग, बापू नगर, जयपुर पर कार्रवाई की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery