Tuesday, June, 30,2026

डिजिटल गवर्नेस के भविष्य पर होगा मंथन

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में 1 और 2 जुलाई को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में 29वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेस सम्मेलन का आयोजन होगा। सम्मेलन से पहले सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के विशिष्ट सचिव एवं आयुक्त हिमांशु गुप्ता ने रविवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूरी करने और आयोजन को सफल बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद भामाशाह टेक्नो हब में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी), इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार तथा राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

नैस्कॉम और मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर इस आयोजन के नॉलेज पार्टनर हैं। सम्मेलन का उद्घाटन 1 जुलाई को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे, जबकि सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ उद्घाटन सत्र को संबोधित कर राज्य के डिजिटल नवाचारों का रोडमैप प्रस्तुत करेंगे। समापन समारोह 2 जुलाई को होगा, जिसमें कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह देशभर के उत्कृष्ट ई-गवर्नेस प्रोजेक्ट्स को राष्ट्रीय ई-गवर्नेस पुरस्कार-2026 से सम्मानित करेंगे। इस वर्ष सम्मेलन की थीम 'विकसित भारत 2047: एआई एनेबल्ड, डेटा ड्रिवन एंड सिक्योर डिजिटल गवर्नेस' रखी गई है। सम्मेलन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डेटा आधारित प्रशासन, साइबर सुरक्षा, क्वांटम टेक्नोलॉजी, स्मार्ट पुलिसिंग, डिजिटल शिक्षा, शहरी परिवर्तन, नागरिक-केंद्रित सेवाओं और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे विषयों पर छह प्लेनरी और छह ब्रेकआउट सत्र आयोजित होंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery