Monday, August, 03,2026

छात्र राजनीति में उबाल, टंकी पर NSUI तो गेट पर गरजी ABVP

जयपुर: राजधानी जयपुर में गुरुवार को छात्र राजनीति पूरे उफान पर रही। छात्रसंघ चुनाव बहाली, राजस्थानी भाषा को लेकर आंदोलन जैसे मुद्दों पर छात्र संगठनों ने अलग-अलग स्थानों पर जोरदार प्रदर्शन किए। एनएसयूआई नेताओं ने छात्रसंघ चुनाव बहाल करने और दिल्ली में छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया। वहीं, राजस्थानी भाषा को नियमित शैक्षणिक दर्जा दिलाने की मांग को लेकर छात्र नेता शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन आठवें दिन भी जारी रहा। दूसरी ओर, एबीवीपी ने जैसलमेर में कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन कर पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के विरोध में एनएसयूआई ने जयपुर में प्रदर्शन किया। इस दौरान एनएसयूआई प्रभारी विजयपाल कुड़ी, छात्र नेत्री वियोना जाट और छात्र नेता कोशेन खान टोंक फाटक स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे और प्रदर्शनकारी छात्रों से माफी की मांग की। साथ ही राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव जल्द बहाल करने की मांग दोहराई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि छात्रसंघ चुनाव नहीं होने से विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं उठाने के लिए निर्वाचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है।

राजस्थानी भाषा को लेकर अनशन, शुभम को अस्पताल पहुंचाया

इधर, राजस्थानी भाषा का नियमित विभाग स्थापित करने और मराठी भाषा अध्ययन केंद्र खोलने के आदेशों का विरोध कर रहे छात्र नेता शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन आठवें दिन भी जारी रहा। इसी बीच पुलिस उन्हें अनशन स्थल से उठाकर एसएमएस अस्पताल ले गई, जहां मेडिकल आईसीयू में भर्ती कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शुभम का आरोप है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे, लेकिन उन्हें जबरन अस्पताल ले जाया गया। आंदोलनकारियों की मांग है कि राजस्थान विश्वविद्यालय में राजस्थानी भाषा का नियमित विभाग खोला जाए, स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति हो और विद्यार्थियों के लिए नियमित पाठ्यक्रम शुरू किया जाए। आंदोलन के साथ छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग भी उठाई जा रही है।

पुलिस कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन

उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जैसलमेर कोतवाली में कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। संगठन का आरोप है कि कारगिल विजय दिवस पर प्रस्तावित तिरंगा यात्रा की सूचना देने पहुंचे कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने अभद्र व्यवहार किया। एबीवीपी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery