Friday, September, 25,2026

फर्जी एफएमजीई सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप करने वाले 3 डॉक्टर पकड़े

जयपुर: एसओजी ने मेडिकल शिक्षा व्यवस्था में घुसपैठ की खतरनाक साजिश का पर्दाफाश करते हुए तीन फर्जी डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है। एसओजी ने विदेश से एमबीबीएस के बाद भारत में सरकारी मेडिकल कॉलेजों से इंटर्नशिप के लिए फर्जी एफएमजीई सर्टिफिकेट बनाने और इंटर्नशिप करने वाले फर्जी डॉक्टरों का खुलासा किया है।

एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक विशाल बंसल ने बताया कि एसओजी को सूचना मिली कि दौसा निवासी डॉ. पीयुष कुमार त्रिवेदी ने एफएमजीई परीक्षा में असफल होने के बावजूद गिरोह की मदद से फर्जी एफएमजीई सर्टिफिकेट तैयार कराया और उसके आधार पर एनएमसी से इंटर्नशिप की अनुमति हासिल कर ली। इंटर्नशिप के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज करौली का आवंटन भी हो गया था। एसओजी ने जांच की और पूरा मामला सच साबित हुआ।

तीन बार एफएमजीई परीक्षा में हुए थे फेल

एसओजी ने एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू की तो सामने आया कि पीयूष ने 2022 में जॉर्जिया से एमबीबीएस किया था। एफएमजीई परीक्षा उसने 2022, 2023 और 2024 में तीन बार दी, पर हर बार फेल हुआ। बार-बार असफल होने पर उसने अपने परिचित डॉ. देवेन्द्र सिंह गुर्जर से संपर्क किया। देवेन्द्र ने डॉ. शुभम् गुर्जर के माध्यम से 16 लाख रुपए देकर फर्जी सर्टिफिकेट बनवाया और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप पूरी कर ली। जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि खुद बिचौलिए बने दोनों डॉक्टर भी फर्जी थे। डॉ. शुभम् गुर्जर फर्जी सर्टिफिकेट से अलवर के राजीव गांधी अस्पताल और डॉ. देवेन्द्र सिंह गुर्जर दौसा मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप पूरी कर चुके थे। एसओजी को संदेह है कि यह एक गिरोह है जो विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स को मोटी रकम लेकर फर्जी एफएमजीई सर्टिफिकेट और एनएमसी रजिस्ट्रेशन दिलाता है। एसओजी ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया है।

चौमूं के महेन्द्र ने 8 लाख में खरीदा था SI का पेपर, SOG ने दबोचा

एसआई भर्ती-2021 पेपर लीक मामले में एसओजी ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए चौमूं के नाडा की ढाणी, समोद थाना निवासी महेंद्र कुमार चौधरी (34 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। महेन्द्र ने पेपर लीक के मुख्य सरगना विनोद कुमार जाट उर्फ विनोद रेवाड से 8 लाख रुपए में सॉल्व्ड पेपर खरीदकर परीक्षा दी थी। विशाल बंसल ने बताया कि 14 सितम्बर, 2021 को परीक्षा से ठीक एक दिन पहले महेन्द्र ने विनोद रेवाड़ से दोनों पारियों के लीक सॉल्व्ड पेपर लिए और रट्टा मारकर परीक्षा दी। जिसके कारण उसे हिन्दी में 200 में से 137.21 अंक और सामान्य ज्ञान में 200 में से 158.59 अंक प्राप्त हुए थे। बावजूद ओबीसी कैटेगरी में मेरिट कम रहने से उसका अंतिम चयन नहीं हो सका।

डमी अभ्यर्थी बैठाकर परीक्षा पास करने वाला लाडूराम विश्नोई गिरफ्तार

एसओजी ने ग्राम सेवक भर्ती परीक्षा-2016 के एक बड़े घोटाले में फरार चल रहे 10,000 रुपए के इनामी आरोपी गडरा नेडीनाडी, तहसील धोरीमन्ना, बाड़मेर निवासी लाडूराम विश्नोई को गिरफ्तार किया है। लाडूराम ने अपनी जगह डमी अभ्यर्थी बैठाकर परीक्षा पास की और ग्राम सेवक की सरकारी नौकरी हथिया ली थी। विशाल बंसल ने बताया कि मामला सामने आने के बाद लाडूराम विश्नोई घर छोड़कर फरार हो गया था। खुफिया सूचना के आधार पर एसओजी की टीम ने एक दिसम्बर को उसे पकड़ लिया। लाडूराम ने अपनी जगह अपने ही गांव के गोपाल विश्नोई को परीक्षा में बिठाया था। गोपाल बाद में द्वितीय ग्रेड शिक्षक भी बन गया। एसओजी ने उसे पिछले साल 19 दिसम्बर, 2024 को ही गिरफ्तार कर लिया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery