Wednesday, April, 29,2026

सिरसी रोड पर 'लाल' निशान से हड़कप, किया विरोध

जयपुर: जयपुर में सिरसी रोड चौड़ीकरण को लेकर जेडीए ने मौके पर डिमार्केशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 200 फीट बाईपास से सिरसी मोड़ तक सड़क को 160 फीट चौड़ा करने की कवायद के तहत गुरुवार को प्रवर्तन टीमों ने नाप-जोख कर सड़क सीमा में आने वाले निर्माणों पर 'लाल' निशान लगाए। डीआईजी आनंद शर्मा के निर्देशन में पूरे क्षेत्र को व्यवस्थित रूप से 8 हिस्सों में बांटा गया है। करीब 4400 मीटर लंबी सड़क को 550-550 मीटर के खंडों में विभाजित कर प्रत्येक हिस्से के लिए अलग-अलग टीमों की तैनाती की गई है। इसके लिए कुल 8 डिमार्केशन टीमें मौके पर सक्रिय हैं।

160 फीट चौड़ी सड़क के दायरे में सैकड़ों निर्माण

जेडीए अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में सड़क की चौड़ाई 60 से 80 फीट के बीच है, जिसे बढ़ाकर 160 फीट किया जाना प्रस्तावित है। इस सीमा में लगभग 300 निर्माण संरचनाएं आ रही हैं, जिनमें दुकानें, मकान, व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स, रिसॉर्ट और पेट्रोल पंप शामिल हैं। टीमों द्वारा किए जा रहे डिमार्केशन के दौरान प्रत्येक निर्माण की सीमा तय कर लाल निशान लगाए जा रहे हैं, ताकि अतिक्रमण की स्थिति स्पष्ट हो सके। अधिकारियों ने बताया कि यह पूरी प्रक्रिया हाई कोर्ट के आदेशों और नियमानुसार की जा रही है।

स्थानीय लोगों का विरोध, मौके पर तनाव

कार्रवाई के दौरान स्थानीय निवासियों ने जेडीए की टीमों का विरोध किया। लोगों का कहना था कि अचानक की जा रही कार्रवाई से उनका व्यवसाय और आवास प्रभावित होगा। कई जगहों पर विरोध की स्थिति बनी, जिससे माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन मौके पर तैनात रहा। अधिकारियों ने लोगों को समझाइश देकर शांत कराया और बताया कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेशों के तहत की जा रही है और इसमें सभी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है।

नोटिस के बाद होगी सख्त कार्रवाई

जेडीए द्वारा डिमार्केशन पूरा होने के बाद प्रभावित निर्माणों को नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके बाद उन्हें स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए समय दिया जाएगा। यदि निर्धारित समय सीमा में निर्माण नहीं हटाए जाते हैं तो जेडीए द्वारा अगले चरण में कार्रवाई शुरू की जाएगी, जिसमें बुलडोजर चलाने की संभावना भी शामिल है। जेडीए अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परियोजना के दौरान प्रभावित पक्षों से लगातार संवाद किया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार का बड़ा विवाद उत्पन्न न हो। हालांकि, क्षेत्र में अभी भी असंतोष की स्थिति बनी हुई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery