Thursday, November, 26,2026

गंदगी मिली तो अफसरों पर होगा एक्शन

जयपुर: महापौर सुनील कोठारी ने बुधवार को कहा कि शहर को गंदा करने वालों के साथ अब सफाई में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर भी सख्ती होगी। हर अधिकारी और कर्मचारी की जवाबदेही तय की जाएगी। सफाई एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि रोज की जिम्मेदारी है। आमजन भी खुले में कचरा फेंकने वालों को रोकें-टोकें और 'न कचरा डालेंगे, ना ही डालने देंगे' की मुहिम को धरातल पर उत्तारें। महापौर सुनील कोठारी बुधवार को सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक पांच घंटे मैदान में रहे और सिविल लाइंस व विद्याधर नगर जोन में 15 से अधिक स्थानों पर सफाई व्यवस्था जांची। स्टैच्यू सर्किल से शुरू हुई पड़ताल में तिलक मार्ग पर इमारतों और सोसायटियों के बाहर ओपन कचरा डिपो तथा सीएनडी वेस्ट मिलने पर नाराजगी जताई।

मेयर ने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण का फीडबैक लिया। अशोक उद्यान के पास गंदगी मिलने पर सीएसआई को फटकार लगाई, जबकि सी-स्कीम के नाले में कचरा डालने वालों के चालान और सफाई के निर्देश दिए। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम और रेलवे स्टेशन के आसपास अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। रेलवे स्टेशन के पास यूरिनल और सुलभ शौचालयों के निरीक्षण में एक पर ताला लगा मिला। महापौर ने तत्काल ताला तुड़वाकर इसे आमजन के लिए खुलवाया। दुकानदारों को गीले-सूखे कचरे के अलग डस्टबिन रखने को कहा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery