Tuesday, November, 17,2026

अभी एलिवेटेड रोड... भविष्य में इसी ट्रैक पर दौड़ेगी मेट्रो

जयपुर: राजधानी में यातायात का दबाव कम करने के साथ भविष्य में मेट्रो विस्तार की राह आसान करने के लिए झालाना बाईपास से जगतपुरा आरओबी तक 4400 मीटर लंबी एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी। खास बात यह है कि इस एलिवेटेड रोड के ऊपर भविष्य में मेट्रो भी दौड़ सकेगी। करीब 560 करोड़ रुपए की लागत वाले इस प्रोजेक्ट को राजस्थान मेट्रो ने डीपीआर तैयार करने की मंजूरी दे दी है। अब जेडीए दिसंबर 2026 तक इसकी डीपीआर तैयार करेगा। इसके बाद निर्माण के लिए निविदा जारी की जाएगी। इस प्रोजेक्ट की सबसे अहम बात यह है कि एलिवेटेड रोड के पिलर का डिजाइन भविष्य में मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। जयपुर मेट्रो के तीसरे फेज में इसी रूट पर मेट्रो चलाने का प्रस्ताव है। ऐसे में निर्माण के दौरान ही पिलर और स्ट्रक्बर को इस तरह डिजाइन किया जाएगा कि बाद में मेट्रो के लिए अलग से एलिवेटेड ढांचा बनाने की जरूरत नहीं पड़े। इससे भविष्य में मेट्रो विस्तार पर होने वाले खर्च और निर्माण संबंधी दिक्कतों को कम किया जा सकेगा। जेडीए ने डीपीआर तैयार करने से पहले राजस्थान मेट्रो के अधिकारियों के साथ प्रोजेक्ट के तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की थी।

छह चौराहों के ट्रैफिक से मिलेगी राहत, सीधे जगतपुरा पहुंचेंगे वाहन

प्रस्तावित एलिवेटेड रोह जेएलएन मार्ग स्थित गांधी सर्किल से झालाना बाईपास होते हुए अपेक्स सर्किल, बालाजी तिराहे और जगतपुरा आरओबी तक वातायात को आसान बनाएगी। इस करीब साढ़े चार किमी के रूट पर जवाहर नगर बाईपास चौराहा, झालाना तिराहा, संस्थान पथ तिराहा, मालवीय नगर इंडस्ट्रियल एरिया तिराहा, अपेक्स सर्किल और बालाजी तिराहे पर वाहनचालकों को अक्सर जाम का सामना करना पड़ता है। जेडीए के सर्वे के अनुसार गांधी सर्किल से इस रूट पर जाने  वाले करीच 70 प्रतिशत वाहन सीधे जगतपुरा की तरफ जाते हैं। ऐसे में एलिवेटेड रोड बनने से इन वाहनों को बीच के चौराहों और तिराहों पर नहीं रुकना पड़ेगा। इससे यात्रा का समय घटने के साथ नीचे की सड़कों पर भी यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है।

पहले से रखी जा रही भविष्य की मेट्रो की राह

इस प्रोजेक्ट में सड़क और मेट्रो दोनों की जरूरतों को एक साथ ध्यान में रखा जा रहा है। अभी प्राथमिकता एलिवेटेड रोड का निर्माण है, लेकिन पिलर और स्ट्रक्चर का डिजाइन ऐसा होगा कि जयपुर मेट्रो के तीसरे फेज में इसी कॉरिडोर पर मेट्रो संचालन का रास्ता खुला रहे। डीपीआर में तकनीकी डिजाइन और निर्माण की लागत तय होने के बाद जेडीए टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा।

इन रास्तों से चढ़ेंगे और उतरेंगे वाहन

  • झालाना बाईपास पर आईटीडीसी के पास से एलिवेटेड रोड पर चढ़कर वाहन महल रोड पर डी-मार्ट के सामने उत्तर सकेंगे।
  • महल रोड से झालाना बाईपास की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए जगतपुरा आरओबी के आगे से एंट्री प्रस्तावित है।
  • जवाहर सर्किल की तरफ से आने वाले वाहन बालाजी तिराहे पर बने लैग से एलिवेटेड रोड पर चढ़ सकेंगे।
  • जगतपुरा की तरफ से आने वाला ट्रैफिक संस्थान पथ की ओर उतर सकेगा।
  • संस्थान पथ से गांधी सर्किल की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए भी अलग लेग प्रस्तावित है।
  • महल रोड से गांधी सर्किल की तरफ जाने वाले वाहन अरण्य भवन के सामने उत्तर सकेंगे।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery