Friday, September, 26,2025

साइबर ठगी गिरोह का मास्टरमाइंड अरेस्ट

जयपुर: बजाज नगर थाना क्षेत्र में एसएल मार्ग पर स्थित इंडसइंड बैंक के बाहर 9 लाख 55 हजार रुपए की लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के मास्टरमाइंड छैलू सिंह उर्फ छैल सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से लूट की रकम में से 2 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। लूट की वारदात 25 जुलाई को उस समय हुई थी, जब पीड़ित बैंक से नकद राशि निकालकर बाहर आया था। वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आशाराम चौधरी के सुपरविजन और सहायक पुलिस आयुक्त आदित्य पूनिया के निर्देशन में तथा थानाधिकारी पूनम चौधरी के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई की। आरोपी छैलू सिंह उर्फ छैल सिंह के खिलाफ पहले से ही गुरुग्राम, गाजियाबाद, अहमदाबाद (गुजरात) और जोधपुर में साइबर ठगी व अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी जोधपुर, पोकरण और जैसलमेर में सक्रिय था। जोधपुर में पुलिस नाकाबंदी तोड़ने के प्रयास के दौरान पुलिस ने उसे और उसके साथियों को गिरफ्तार किया था। छैलू सिंह को जोधपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर बजाज नगर थाने में दर्ज मामले संख्या 286/25 में गिरफ्तार किया गया।

ऑनलाइन यूएसडीटी का लेन-देन करता है आरोपीः छैलू सिंह ऑनलाइन यूएसडीटी का लेन-देन करता है। वह टेलीग्राम पर एक साइबर ठगी ग्रुप से जुड़ा हुआ है। इसमें खाता नंबर, चेकबुक, सिम कार्ड और एटीएम कार्ड 30-40 हजार रुपए में खरीदकर दिए पते पर मंगवाए जाते हैं। इन खातों में साइबर फ्रॉड से प्राप्त रकम डाली जाती है और चेक के जरिए नकदी निकाली जाती है। इसके बाद हवाला के माध्यम से यूएसडीटी खरीदा जाता है और उसे चीन, कंबोडिया और वियतनाम जैसे देशों में भेजा जाता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery