Monday, March, 16,2026

आयकर विभाग की कार्रवाई समाप्त 4.72 करोड़ नकदी, 6.52 करोड़ की ज्वैलरी जब्त

जयपुर: जयपुर में बिल्डर, कारपेट और कार्गो सेवा प्रदाता के यहां आयकर छापेमारी कार्रवाई मंगलवार तड़के समाप्त हो गई और कार्रवाई में शामिल सभी टीमें अनेक दस्तावेज जब्त कर जयपुर मुख्यालय पर लौट गई। आयकर छापेमारी की कार्रवाई में अधिकारियों ने 4.72 करोड़ की नकदी, 25 लाख रुपए मूल्य की विदेशी मुद्रा, 6.52 करोड़ की ज्वैलरी जब्त की है। कार्रवाई में अधिकारियों ने डिजिटल उपकरणों से प्रॉपर्टी कारोबार में किए गए 24 करोड़ रुपए के नकद लेनदेन के न केवल दस्तावेज बरामद किए, बल्कि प्रॉपर्टी कारोबारी के विश्वस्त कर्मचारी के बयान में भी नकदी की पुष्टि की।

अधिकारियों ने पता चले कुल 26 लॉकर्स में से मंगलवार को भी कुछ लॉकर्स खोले, लेकिन इनमें बरामद वस्तुओं को लेकर जानकारी साझा नहीं की। उम्मीद है कि जब्त दस्तावेज व शेष बचे लॉकर्स में मिलने वाले दस्तावेज आदि के कारण बड़ी मात्रा में काली कमाई का खुलासा होगा। आयकर कार्रवाई में मिले डिजिटल प्रमाण, एक्सेल शीट व अन्य दस्तावेज के आधार पर आशंका यह भी है कि इस मामले में लिप्त लोगों के खिलाफ जीएसटी, कस्टम्स और प्रवर्तन निदेशालय भी जांच शुरू कर सकते हैं।

शुक्रवार को शुरू हुई थी कार्रवाई

आयकर विभाग ने यह छापेमारी शुक्रवार को शुरू की थी, जब उन्हें आयकर चोरी और अवैध खर्च को लेकर शिकायत मिली। यह कार्रवाई आशादीप बिल्डर समूह, पर्शियन कारपेट के शब्बीर खान, प्रेम कार्गो के अशोक जैन और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर की गई थी। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने 26 ठिकानों पर दस्तावेज और संपत्तियां जब्त कीं। इसके अलावा, शब्बीर खान के यहां दुबई में 76 लाख रुपए के निवेश के दस्तावेज भी मिले, जिन्हें आयकर रिटर्न में नहीं दिखाया गया था।


अनिल गुप्ता के ठिकाने से 500 रुपए के नोटों के 72 टुकड़े बरामद किए गए, जिनसे हवाला लेन-देन की आशंका जताई जा रही है। इस कार्रवाई में कई अन्य गडबडियां भी सामने आई हैं, जैसे कि कार्यों कारोबार में वाहनों की संख्या को छुपाने और मुनाफे को कम दिखाने की कोशिशें। आयकर विभाग ने अभी तक पकड़ी गई काली कमाई का पूरा विवरण सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन इस कार्रवाई से और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery