Monday, June, 15,2026

लड़कियों ने मारी बाजी

नई दिल्ली/जयपुर: सीबीएसई की कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित किए गए, जिसमें लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। हालांकि, दोनों कक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। 12वीं में 88.39% विद्यार्थी सफल हुए, जो पिछले वर्ष से मामूली अधिक हैं। 10वीं में सफलता दर 93.66% रही। 12वीं में लड़कियां लड़कों से 5.94% आगे रहीं, जबकि 10वीं में यह अंतर 2.37% का रहा। ट्रांसजेंडर छात्रों के प्रदर्शन में भी सुधार देखा गया। 12वीं में उनका परिणाम 100% और 10वीं में 95% रहा। हालांकि, बोर्ड ने इस वर्ग के छात्रों की संख्या नहीं बताई। 90% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों की संख्या 12वीं में घटकर 1.11 लाख रह गई, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 1.16 लाख था। 10वीं में यह संख्या 1.99 लाख रही, जो पिछले साल के मुकाबले थोड़ी कम है। सीबीएसई ने कहा है कि अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए मेधा सूची जारी नहीं की जाएगी और अब प्रथम, द्वितीय या तृतीय श्रेणी भी नहीं दी जाएगी। कक्षा 10वीं और 12वीं की कम्पार्टमेंट परीक्षाएं जुलाई में आयोजित की जाएंगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery