Wednesday, July, 01,2026

'भगीरथ' बनकर जयपुर लौटे सीएम का फूल बरसा कर किया अभिनंदन

जयपुर: राजस्थान-हरियाणा के बीच ऐतिहासिक यमुना जल समझौते के बाद मंगलवार को जयपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का राजधानी में अभूतपूर्व स्वागत हुआ। जयपुर एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री निवास तक हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और आमजन ने जगह-जगह पुष्पवर्षा, माल्यार्पण, साफा पहनाकर और जल कलश भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। यमुना जल समझौते को भाजपा ने राजस्थान की सबसे बड़ी राजनीतिक और विकासात्मक उपलब्धियों में शामिल बताते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को 'आधुनिक भगीरथ', 'विकास पुरुष और 'राजस्थान का वाटरमैन' बताया। मुख्यमंत्री ई-बस में सवार होकर रोड शो के माध्यम से भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा। शेखावाटी से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने ढोल-नगाड़ों, लोकगीतों और पारंपरिक स्वागत के साथ मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में शेखावाटी से भी बड़ी संख्या में लोग सीएम का आभार जताने पहुंचे, जिनमें काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं।

मुख्यमंत्री राजस्थान के 'विकास पुरुष': राठौड़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए कहा कि जैसे भगीरथ गंगा को धरती पर लाए थे, उसी तरह भजनलाल शर्मा मां यमुना का जल राजस्थान लेकर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में वर्षों से लंबित यमुना जल परियोजना को गति मिली है और शेखावाटी के करोड़ों लोगों का सपना साकार होने जा रहा है। राठौड़ ने मुख्यमंत्री को राजस्थान का विकास पुरुष' बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश पानी, बिजली, निवेश और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कर रहा है। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री ने ई-बस में यात्रा कर ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, राजेंद्र राठौड़, सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, श्रवण सिंह बगड़ी, कैलाश मेघवाल, डॉ. मिथिलेश गौतम, नारायण मीणा, सुरेश रावत, झाबर सिंह खर्रा, जवाहर सिंह बेढ़म, जोराराम कुमावत, हीरालाल नागर, अविनाश गहलोत, केके विश्नोई, ओटाराम देवासी, मंजू शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अब शेखावाटी की धरती उगलेगी सोनाः भजनलाल

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत स्वागत नहीं, बल्कि भाजपा के बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्य करने वाले लाखों कार्यकर्ताओं के परिश्रम का सम्मान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगभग 34 हजार करोड़ रुपए की यमुना जल परियोजना साकार हुई है, जिससे शेखावाटी सहित जल संकटग्रस्त क्षेत्रों को स्थायी राहत मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि पानी पहुंचने के बाद शेखावाटी की धरती सोना उगलेगी और किसानों की तकदीर बदलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में सबसे अधिक आवश्यकता पानी की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर, पाटिल और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह समझौता प्रदेश के विकास का नया अध्याय है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery