Friday, October, 02,2026

हर परिवार तक पहुंचें कार्यकर्ता, बूथ को बनाएं मजबूतः सीएम भजनलाल

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को फतेहपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए पंचायत चुनाव की तैयारियों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन के प्रति निष्ठा और जनता से निरंतर संपर्क का परिणाम है। अब पंचायत चुनाव लक्ष्य है। इसके लिए गांव-गांव तक पहुंचकर हर बूध को मजबूत करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत चुनाव में बूथ संगठन का आधार और बूथ कार्यकर्ता सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ता गांव के प्रत्येक परिवार से संवाद करें और केंद्र व राज्य सरकार की विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, किसान, युवा, महिला और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी पात्र लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि जनता के बीच यह विश्वास कायम करना होगा कि भाजपा का कार्यकर्ता चुनाव के बाद भी उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने निकाय चुनाव के परिणामों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा ने 204 निकायों में बोर्ड बनाए हैं। चूरू में 9, झुंझुनूं में 8 और सीकर में 5 निकायों में भाजपा के बोर्ड बने। मुख्यमंत्री ने इसे सरकार के कामों के प्रति जनता के समर्थन का संकेत बताया।

मुख्यमंत्री ने वृद्धजनों से किया संवाद

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धजनों से संवाद किया। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 50 लाख 94 हजार 831 लाभार्थियों को 684.21 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने वृद्धजनों को सहायक उपकरण वितरित किए और सामाजिक सेवा में योगदान देने वाले वृद्धजनों का सम्मान भी किया। विभिन्न जिलों से वृद्धजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता दिनेश कुमार, प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ सहित अन्य अधिकारी और वृद्धजन मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery