Tuesday, November, 17,2026

मतदान और मतगणना में 28 दिन का अंतर क्यों: गहलोत

जयपुर:  पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव कार्यक्रम में मतदान, मतगणना और जिला प्रमुख-प्रधान के चुनाव के बीच लंबे अंतराल पर सवाल उठाते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस देरी के जरिए भाजपा धनबल और बाहुबल का इस्तेमाल कर जिला प्रमुख और प्रधान के चुनाव प्रभावित करना चाहती है। गहलोत ने कहा कि पहले चरण का मतदान 22 अक्टूबर को हुआ, जबकि सभी चरणों की मतगणना 20 नवंबर को होगी। यानी पहले चरण के मतदान के 28 दिन बाद परिणाम आएंगे। इसके बाद 25 नवंबर को जिला प्रमुख, 27 नवंबर को प्रधान और 28 नवंबर को उप प्रधान का चुनाव होना है। उन्होंने सवाल किया कि पहले के चुनावों में इतना लंबा अंतराल नहीं रखा गया तो इस बार ऐसी व्यवस्था क्यों की गई? गहलोत ने आरोप लगाया कि भाजपा अपने जिला परिषद और पंचायत समिति प्रत्याशियों को जिलों से बाहर रिसॉर्ट और दूसरे राज्यों के तीर्थ स्थलों तक पहुंचा रही है। उनके मोबाइल बंद करवाए जा रहे हैं और परिजनों से भी दूर रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में चुनाव वाले क्षेत्रों के प्रत्याशी करीब एक महीने से बाड़ेबंदी में हैं। दीपावली जैसे त्योहार पर भी जनप्रतिनिधियों को परिवार से दूर रखना लोकतंत्र के लिए सवाल खड़े करता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery