Saturday, August, 01,2026

भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस की 3 दिवसीय बैठक 29 से

जयपुर: अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) की तीन दिवसीय राष्ट्रीय जनरल काउंसिल की बैठक 29 से 31 मई तक जयपुर के जवाहरलाल नेहरू मार्ग स्थित इंदिरा गांधी पंचायती राज भवन में होगी। यह बैठक एटक के 100 वर्ष पूरे होने के गौरवशाली इतिहास को समर्पित होगी। एटक देश का सबसे पहला श्रमिक संगठन है, जो श्रमिकों के हित में कार्य करता है।

इस संगठन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला लाजपत राय, पं. जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, बी. टी. रणदिवे, ए. के. गोपालन, इंद्रजीत गुप्ता जैसे महान नेताओं ने अपना योगदान देकर मजदूर हितों की लड़ाई में इसे अग्रणी मंच बनाया था।

इस बैठक में एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेंद्र कुमार, महासचिव अमरजीत कौर सहित देशभर से सार्वजनिक व निजी क्षेत्र के ट्रेड यूनियन प्रतिनिधि भाग लेंगे। साथ ही बैंक, जीवन बीमा, बीमा, रक्षा, रेलवे, खनन और अन्य क्षेत्रों के कर्मचारी नेता भी उपस्थित रहेंगे। एटक के प्रदेश महासचिव कुणाल रावत ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाली इस बैठक में देश के श्रमिकों से जुड़े अहम मुद्दों, उनकी समस्याओं और समाधान को लेकर व्यापक चर्चा की जाएगी। साथ ही, आगामी कार्य योजना भी तैयार की जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery