Wednesday, March, 25,2026

जासूस एयरफोर्स कार्मिक 2 अप्रैल तक रिमांड पर

जयपुर: राजस्थान इंटेलीजेंस ने जासूसी के आरोप में गिरफ्तार एयरफोर्स कार्मिक सुमित कुमार को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 2 अप्रैल तक रिमांड पर भेज दिया। इंटेलीजेंस टीम अब आरोपी को असम के डिब्रूगढ़ ले जाकर नक्शा और मौका तस्दीक कराने की तैयारी में है। सुमित कुमार असम के छबुआ एयरफोर्स स्टेशन पर मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के पद पर तैनात था। प्राथमिक पूछताछ में उसने खुलासा किया कि 2023 में गुवाहाटी में एक बाबा के सत्संग के दौरान एक व्यक्ति से उसकी मुलाकात हुई। उस व्यक्ति ने किसी से बात करने के लिए सुमित का मोबाइल मांगा और लंबी बातचीत की। बाद में उसने कहा कि सामने वाला व्यक्ति बाबा का भक्त है और एयरफोर्स में तैनात है, आप उससे बात कर सकते हैं। इसके बाद सुमित पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में आ गया। जानकारी के अनुसार, राजस्थान इंटेलीजेंस ने पिछले साल जैसलमेर निवासी झबराराम को जासूसी के आरोप में पकड़ा था। उस जांच के दौरान सुमित कुमार के संबंध में इनपुट मिला था। इसके बाद से इंटेलीजेंस ने सुमित पर सतत निगरानी रखी और उसे गिरफ्तार कर लिया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery