Saturday, March, 28,2026

'वार के बदले वार': ईरान ने अमेरिका का युद्धविराम ठुकराया

दुबई: ईरान ने अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ठुकराते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वह अपनी शर्तों पर ही जंग खत्म करेगा। इसके साथ ही इजराइल और खाड़ी देशों पर हमले और तेज कर दिए गए हैं। ईरान के हमलों में कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी निशाना बना, जहां ईंधन टैंक में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ, जब इजराइल ने ईरान के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की और अमेरिका ने क्षेत्र में अतिरिक्त सैनिक भेजने शुरू कर दिए। ईरानी सैन्य अधिकारियों ने अमेरिकी प्रस्ताव का मजाक उड़ाते हुए साफ कहा कि वे न तो दबाव में आएंगे और न ही अपनी रणनीतिक ताकत से समझौता करेंगे। होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते तनाव से दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जिससे वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ गई है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery