Monday, April, 21,2025

अवैध भारतीय अप्रवासियों के दूसरे बैच को भारत भेजेगा अमेरिका

वॉशिंगटन : भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ महत्वपूर्ण वार्ता के लिए दो दिवसीय यात्रा पर वाशिंगटन में हैं, वहीं दूसरी ओर अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय अप्रवासी नागरिकों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिकी प्रशासन ने भारत को सूचित किया है कि 16 या 17 फरवरी को अवैध भारतीय अप्रवासी नागरिकों का एक और बैच भारत भेजा जाएगा। यह अमेरिकी सरकार द्वारा निर्वासित किए जाने वाले भारतीय नागरिकों का दूसरा बैच होगा। इससे पहले, 5 फरवरी 2025 को अमेरिकी सैन्य विमान C-17 के माध्यम से 104 भारतीयों को चापस भारत भेजा गया था। ये वे भारतीय थे जिन्होंने अवैध तरीके से, जैसे कि 'डंकी रूट' या अन्य गैरकानूनी रास्तों से अमेरिका में प्रवेश किया था और कई सालों से वहां रह रहे थे। अमेरिकी प्रशासन के सूत्रों के अनुसार, यह दूसरा बैच इसी सप्ताह भारत भेजा जा सकता है। हालांकि, इस बारे में भारतीय अधिकारियों द्वारा कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

2009 से अब तक 15,668 भारतीय निर्वासित

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हाल ही में संसद में बताया था कि अमेरिका से भारतीय अप्रवासी नागरिकों का निर्वासन कई वर्षों से चल रहा है। उन्होंने बताया कि 2009 से अब तक 15,668 भारतीय अप्रवासी नागरिकों को अमेरिका से निर्वासित किया गया है। इस बारे में भारत विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पहले ही पुष्टि की थी कि अमेरिका ने भारत को 487 संभावित भारतीय नागरिकों के बारे में सूचित किया है, जिन्हें निष्कासन आदेश जारी किए गए हैं।

अमेरिकी प्रशासन पर दुर्व्यवहार के लगे थे आरोप

अमेरिकी प्रशासन पर आरोप लगे थे कि उसने भारतीय अप्रवासी नागरिकों को 'हथकड़ी' और 'बेड़िया' पहनाकर एक सैन्य विमान से भारत भेजा था, जिससे भारत में इस मुद्दे को लेकर कई सवाल उठे थे। हालांकि, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद में यह भी कहा था कि भारत यह सुनिश्चित करने के लिए अमेरिकी अधिकारियों के संपर्क में है कि निर्वासित किए जा रहे भारतीय नागरिकों के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार न हो।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery