Saturday, July, 25,2026

वॉलमार्ट चेयरमैन ने की PM मोदी से भेंट

नई दिल्ली:  वॉलमार्ट इंक के चेयरमैन और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डग मैकमिलन ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और भारत के साथ कंपनी की बढ़ती साझेदारी को लेकर चर्चा की।

वॉलमार्ट के प्रतिनिधिमंडल में बोर्ड सदस्य स्टुअर्ट वाल्टन और वॉलमार्ट इंटरनेशनल के अध्यक्ष और सीईओ कैथ मैकले भी शामिल थे। मैकमिलन ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए प्रधानमंत्री को 'मूल्यवान बैठक' के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भारत वॉलमार्ट की रणनीति का केंद्र है और कंपनी भारत से हर साल 10 अरब डॉलर के निर्यात लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही, फ्लिपकार्ट और
फोनपे के माध्यम से नवाचार और निवेश जारी रखने की बात भी कही।

डग मैकमिलन ने प्रधानमंत्री मोदी से पिछले वर्षों में चार बार मुलाकात की है। सीईओ बनने के बाद यह उनकी कई भारत यात्राओं में से एक है। यह वॉलमार्ट प्रतिनिधिमंडल की 18 महीनों में दूसरी भारत यात्रा है, जो इस साझेदारी की गंभीरता को दर्शाता है। मुलाकात के दौरान फ्लिपकार्ट, फोनपे, वॉलमार्ट ग्लोबल टेक और वॉलमार्ट सोर्सिंग जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा की गई। वॉलमार्ट का उद्देश्य भारत को वैश्विक सप्लाई चेन में और मजबूत करना है। गौरतलब है कि स्टुअर्ट वाल्टन वॉलमार्ट के संस्थापक सैम वाल्टन के पोते हैं और यह पहली बार है जब वॉलमार्ट परिवार के किसी सदस्य ने भारतीय प्रधानमंत्री से औपचारिक मुलाकात की है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery