Thursday, February, 12,2026

गरीबी से मुक्त करने की दिशा में बड़ा कदमः सिंह

नई दिल्ली: लोकसभा में बुधवार को 'विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ( ग्रामीण)' यानी VB-G RAM G बिल, 2025 पर चर्चा के लिए कार्यवाही आधी रात तक चली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्पष्ट किया कि सदन इस महत्वपूर्ण विधेयक पर विस्तार से चर्चा करेगा । चर्चा शाम 5:40 बजे शुरू हुई । कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधेयक का समर्थन करते हुए कहा कि यह कानून ग्रामीण भारत को गरीबी से मुक्त करने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि इस बिल के तहत गांवों में रोजगार के दिनों की गारंटी 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है। शिवराज ने विपक्ष से अपील की कि वे चर्चा के बाद सरकार का जवाब भी जरूर सुनें। उन्होंने कहा कि यह मिशन केवल रोजगार नहीं, बल्कि ग्रामीण आत्मनिर्भरता का आधार बनेगा। बिल के अनुसार, हर ग्रामीण परिवार को हर वित्त वर्ष में 125 दिन का अकुशल मजदूरी रोजगार देने की कानूनी गारंटी दी जाएगी। इसमें केंद्र और राज्यों के बीच वित्तीय हिस्सेदारी तय की गई है। पूर्वोत्तर व हिमालयी राज्यों के लिए 90:10 और अन्य राज्यों के लिए 60:40 है।

बिल रामराज्य और गांधी जी के सपनों को साकार करने का मार्गः विधेयक पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि VB-G RAM G बिल रामराज्य और महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने की दिशा में लाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रभु राम के आशीर्वाद से मंदिर बना और अब विकसित गांवों का संकल्प पूरा होगा। अग्रवाल ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने मनरेगा को भ्रष्टाचार का माध्यम बना दिया था, जबकि नया कानून ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा और पारदर्शिता बढ़ाएगा।

विपक्ष ने किया कड़ा विरोधः हालांकि कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, सीपीआई (एम) और डीएमके सहित कई विपक्षी दलों ने बिल का कड़ा विरोध किया। कांग्रेस का आरोप है कि यह कानून अधिकार-आधारित रोजगार गारंटी की भावना पर हमला है और राज्यों व श्रमिकों के अधिकार कमजोर करता है। तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोड़त्रा ने कहा कि मनरेगा से लाखों लोगों को रोजगार मिला और सरकार केवल नाम बदलकर कानून को साम्प्रदायिक रंग दे रही है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery