Friday, February, 20,2026

पिकअप ने 4 बच्चों समेत 5 को कुचला... 2 की मौत

टोंक: जिले के सदर थाना क्षेत्र के गोल डूंगरी इलाके में बुधवार शाम को शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं। डीजे पर डांस कर रहे बच्चों और महिलाओं को पिकअप वाहन ने कुचल दिया। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चियां और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिवार के लोगों ने पिकअप के नीचे फंसे घायलों को खींचकर बाहर निकाला और उन्हें सआदत अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने पिकअप ड्राइवर की पिटाई कर दी। पुलिस के अनुसार कुलदीप (8) पुत्र रामकिशोर और दिलखुश (10) पुत्र पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंता (34), ऊषा (8) और नेहा (7) घायल हो गईं। सआदत अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां पलभर में शोक का माहौल छा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पिकअप को रिवर्स लेने से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार गोल डूंगरी निवासी सागर कीर की 19 फरवरी को शादी है। बुधवार को बिंनौरी निकल रही थी। इसके लिए डीजे को बुलाया गया था। लोग डीजे के पीछे डांस कर रहे थे। इसी दौरान डीजे की पिकअप चला रहे चालक ने वाहन को आगे बढ़ाने के बजाय अचानक पीछे कर दिया, जिससे डांस कर रहे लोग उसकी चपेट में आ गए। पुलिस ने चालक को डिटेन कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन आक्रोशित हो उठे और चालक की पिटाई कर दी। इस दौरान बच्चे गाड़ी के नीचे फंसे हुए थे, जिन्हें लोगों ने बाहर निकाला। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें ग्रामीण चालक को वाहन से नीचे उतारते दिखाई दे रहे हैं।

हाईवे पर कार पलटने से दो की मौत व तीन घायल

भीलवाड़ा। अजमेर-उनियारा हाईवे पर फुलिया कलां थाना इलाके में राज्यास के पास बुधवार शाम को एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। कार सवार लोग बुरी तरह फंस गए थे। जेसीबी से कार के गेट को तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। सभी को बाहर निकालने के बाद अचानक कार में आग लग गई। शाहपुरा थाने के एसआई बालकिशन शर्मा ने बताया कि राज्यास के पास हाईवे पर अचानक आई 3 भैंसों को बचाने के प्रयास में स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पलट गई और खाई में गिर गई। हादसे में मालपुरा तहसील के आमली निवासी कजोड़ सिंह (45) और अजय सिंह (42) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शंकर सिंह, विजय सिंह और फूलचंद घायल हो गए। ये सभी लोग आमली से कोटड़ी तहसील के गेहुली में मायरा भरने जा रहे थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery