Friday, April, 18,2025

प्रदेशभर में धूल भरी आंधी और बारिश ने दी राहत

जयपुर: प्रदेश में भीषण गर्मी के दौर के बीच पश्चिमी विक्षोभ के चलते बुधवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली। जयपुर सहित बीकानेर, अलवर, चूरू और सीकर में तेज आंधी के साथ कई जगह हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। राजधानी जयपुर में सुबह से ही गर्मी के तेवर तीखे रहे। लोग दिनभर घरों में ही रहे। इसके बाद कुछ इलाकों में आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। बुधवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, फलौदी में पारा 43.8 डिग्री पर रहा। दोपहर बाद बीकानेर में भी हल्की बारिश हुई। सीकर में शाम को अचानक काले घने बादल छा गए और आंधी चली। अलवर और चूरू में भी बादल छाने के साथ कई जगह तेज आंधी चली।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में गुरुवार को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। तेज हवा और मेघ गर्जन के चलते प्रदेश के 5 जिलों के लिए ऑरज और 12 जिलों के लिए गेलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, जयपुर सहित बीकानेर, भरतपुर व जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी, मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश व 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। हल्की बारिश होने से तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट दर्ज होने की संभावना है। वहीं, 14 व 15 अप्रैल से तापमान में पुनः बढ़ोतरी होने के साथ दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में नया हीटवेव का स्पेल शुरू होना संभावित है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery