Saturday, April, 19,2025

2029 तक 3 लाख करोड़ के रक्षा उपकरणों का निर्माण

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को 'डिफेंस कॉन्क्लेव 2025' में कहा कि इस वर्ष भारत का रक्षा उत्पादन 1.60 लाख करोड़ रुपए से अधिक होने की संभावना है, और 2029 तक यह लक्ष्य बढ़ाकर तीन लाख करोड़ रुपए किया गया है।

उन्होंने कहा कि भारत अब रक्षा आयात पर निर्भर नहीं रहेगा, बल्कि एक मजबूत स्वदेशी रक्षा उद्योग विकसित करेगा, जो न केवल देश की जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि वैश्विक स्तर पर निर्यात भी बढ़ाएगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की रक्षा रणनीति न केवल सैन्य शक्ति बढ़ाने की दिशा में है, बल्कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने में भी सहायक है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष रक्षा निर्यात 30,000 करोड़ रुपए तक पहुंचने की उम्मीद है और 2029 तक इसे 50,000 करोड़ रुपए तक ले जाने का लक्ष्य है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत की रक्षा शक्ति का उद्देश्य किसी विवाद को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता बनाए रखना है। भारत की बढ़ती सैन्य क्षमताएं एक विश्वसनीय प्रतिरोधक शक्ति के रूप में काम कर रही हैं।

भारत वैश्विक रक्षा उद्योग में निभा रहा अग्रणी भूमिका

रक्षा मंत्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत स्वदेशीकरण और नवाचार की दिशा में हो रहे कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने 200 वर्षों पुराने आयुध कारखानों के निगमीकरण को इस सदी का सबसे बड़ा सुधार बताया और कहा कि अब ये इकाइयां लाभ में हैं। उन्होंने बताया कि अब तक सशस्त्र बलों और रक्षा सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा कुल 10 स्वदेशीकरण सूचियां जारी की जा चुकी हैं। उन्होंने 'मेक इन इंडिया' को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में लचीलापन लाने वाला कदम बताया और कहा कि भारत अब वैश्विक रक्षा उद्योग में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

राजनाथ महाराणा प्रताप की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

छत्रपति संभाजीनगर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर का दौरा करेंगे, जहां वह राजपूत योद्धा राजा महाराणा प्रताप की एक प्रतिमा का अनावरण करेंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि सिंह शाम लगभग साढे चार बजे चिकलथाना हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। अधिकारी के अनुसार, इसके बाद मंत्री शाम पांच बजे सिडको के कनॉट प्लेस में 16वीं सदी के मेवाड़ शासक महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। उन्होंने बताया कि शाम छह बजे उनका एक होटल में रक्षा उद्योग के प्रतिनिधियों से भी बातचीत करने का कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि इसके बाद वह शाम लगभग सात बजे लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery