Thursday, November, 26,2026

1 साल बाद SOG ने पकड़ा 10 हजार का इनामी एजेंट

जयपुर: वनरक्षक भर्ती परीक्षा-2022 में डमी अभ्यर्थी बैठाकर नौकरी हासिल करने के मामले में SOG ने एक साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सौरभ बताया मीणा उर्फ टिंकू (30) भरतपुर के निठार गांव का रहने वाला है। वह डमी अभ्यर्थी बैठाने में एजेंट की भूमिका निभा रहा था। एडीजी SOG विशाल बंसल ने कि जांच में सामने आया कि मूल अभ्यर्थी भारत मीणा की जगह दिनेश कुमार विश्नोई ने परीक्षा दी थी। दिनेश को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। सौरभ ही दिनेश को जयपुर के जगतपुरा से अपनी प्राइवेट टैक्सी में बैठाकर भरतपुर ले
गया था। सौरभ और मूल अभ्यर्थी भारत एक ही परिवार के हैं। आईजी अजयपाल लांबा के अनुसार, जांच अधिकारी एडिशनल एसपी सुभाष गादोड़ा की टीम ने 23 नवंबर को उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को पीसी रिमांड पर लेकर डमी अभ्यर्थियों के नेटवर्क और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery