Wednesday, May, 27,2026

क्वाड में बड़ा फैसला... हिंद-प्रशांत दुनिया के भविष्य का केंद्र

नई दिल्ली: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य सक्रियता के बीच क्वाड देशों ने बड़ा रणनीतिक कदम उठाया है। भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने समुद्री निगरानी, बंदरगाह अवसंरचना, ऊर्जा सुरक्षा और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की घोषणा की है। नई दिल्ली में मंगलवार को हुई क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा और समुद्री व्यापार को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने की।

चीन को सख्त संदेशः क्वाड देशों ने संयुक्त बयान में कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता को खतरा पहुंचाने वाली किसी भी दबावपूर्ण या एकतरफा कार्रवाई का कड़ा विरोध किया जाएगा। विदेश मंत्रियों ने समुद्री मार्गों में बाधा, सैन्य विमानों और तटरक्षक जहाजों की आक्रामक गतिविधियों तथा विवादित क्षेत्रों के सैन्यीकरण पर गंभीर चिंता जताई। दक्षिण चीन सागर और पूर्वी चीन सागर की स्थिति को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई। क्वाड ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में स्वतंत्र नौवहन और अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान अनिवार्य है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने हिंद-प्रशांत समुद्री निगरानी सहयोग पहल शुरू करने की घोषणा की। इसके तहत चारों देश समुद्री गतिविधियों पर संयुक्त निगरानी बढ़ाएंगे। इसके अलावा क्वाड देशों ने प्रशांत द्वीपीय देशों में बंदरगाह अवसंरचना विकसित करने के लिए नई साझेदारी शुरू करने का फैसला किया है। फिजी में बंदरगाह परियोजना पर चारों देश पहली बार मिलकर काम करेंगे।

ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिजों पर फोकस

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने महत्वपूर्ण खनिजों से जुड़ी नई रूपरेखा और हिंद-प्रशांत ऊर्जा सुरक्षा पहल की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वैश्विक व्यापार, ऊर्जा आपूर्ति और समुद्री वाणिज्य के लिए हिंद-प्रशांत क्षेत्र आने वाले समय में और अधिक महत्वपूर्ण होने वाला है। बैठक में आतंकवाद, ऊर्जा आपूर्ति और उर्वरकों की उपलब्धता जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने कहा कि क्वाड होर्मुज में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखने के लिए मिलकर काम करेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery