Friday, May, 15,2026

मोदी-लावरोव मुलाकात में वैश्विक संकटों पर मंथन

नई दिल्ली: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-रूस संबंधों, यूक्रेन संकट और पश्चिम एशिया की स्थिति सहित विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में भारत के उस स्पष्ट रुख को दोहराया कि किसी भी संघर्ष का समाधान संवाद और कूटनीति के जरिए ही संभव है। उन्होंने शांतिपूर्ण समाधान के प्रयासों के प्रति भारत के निरंतर समर्थन को भी दोहराया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा कि लावरोव से मुलाकात कर खुशी हुई और उन्होंने भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की जानकारी दी। लावरोव ने दिसंबर 2025 में आयोजित 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के बाद द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति से मोदी को अवगत कराया। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए अपनी शुभकामनाएं भी भेजीं। लावरोव ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने भारत आए हैं।

पीएम मोदी आज से पांच देशों की यात्रा पर

पीएम नरेंद्र मोदी 15 से 20 मई तक पांच देशों संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की यात्रा पर जाएंगे। दौरे की शुरुआत 15 मई को यूएई से होगी, जहां प्रधानमंत्री राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के निमंत्रण पर 15 से 17 मई तक नीदरलैंड की यात्रा करेंगे। 17-18 मई को वे पीएम उल्फ क्रिस्टर्सन के निमंत्रण पर स्वीडन के गोथेनबर्ग जाएंगे। मोदी 18-19 मई को नॉर्वे में तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। पीएम जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर 19 से 20 मई तक इटली की यात्रा करेंगे।

ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों से मोदी की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स देशों के शीर्ष राजनयिकों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री से संयुक्त रूप से मुलाकात करने वाले लोगों में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची, ब्राजील के माउरो विएरा, इंडोनेशिया के सुगिओनो और दक्षिण अफ्रीका के रोनाल्ड लामोला शामिल थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery