Wednesday, April, 09,2025

महिलाएं PM के सोशल मीडिया खातों पर बताएंगी उपलब्धियां

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति को सलाम करने का विशेष अवसर करार देते रविवार को घोषणा की कि वे एक्स और इंस्टाग्राम जैसे अपने सोशल मीडिया खाते एक दिन के लिए कुछ ऐसी प्रेरक महिलाओं को सौंपेंगे, जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं।

आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' की 119वीं कड़ी में अपने विचार साझा करते हुए उन्होंने युवाओं की भागीदारी से अंतरिक्ष और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) जैसे विभिन्न क्षेत्रों में आ रही 'नई क्रांति' पर प्रकाश डाला, युवाओं से 'एक दिन वैज्ञानिक' के रूप में बिताने का आह्वान किया और साथ ही मोटापे की बढ़ती समस्या पर चिंता जताते हुए लोगों को इस समस्या से निपटने के लिए खाने के तेल में 10 प्रतिशत की कमी लाने का सुझाव भी दिया।

खिलाड़ियों के ऑडियो संदेश सुनाए

प्रधानमंत्री ने ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा और बॉक्सिंग खिलाड़ी निखत जरीन सहित कुछ अन्य हस्तियों के ऑडियो संदेश भी श्रोताओं को सुनाए और लोगों से मोटापे को कम करने या रोकने के लिए उपाय करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि युवा खिलाड़ियों की दृढ़ता एवं उनके अनुशासन के साथ भारत आज वैश्विक खेल शक्ति बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

इसरो को सराहा

पीएम मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के 100वें प्रक्षेपण की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि समय के साथ अंतरिक्ष की इस उड़ान में भारत की सफलताओं की सूची काफी लंबी होती चली गई। उन्होंने कहा कि इसरो की सफलताओं का दायरा काफी बड़ा रहा है। बीते 10 वर्षों में ही करीब 460 उपग्रह प्रक्षेपित किए गए हैं और इनमें दूसरे देशों के भी बहुत सारे उपग्रह भेजे गए है। उन्होंने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नारी शक्ति की बढ़ती भागीदारी की भी सराहना की।

AI के क्षेत्र में बन रही है मजबूत पहचान

मोदी ने कहा कि एआई के क्षेत्र में भारत तेजी से अपनी मजबूत पहचान बना रहा है और लोग नई प्रौद्योगिकी अपनाने में किसी से पीछे नहीं हैं। पीएम ने तेलंगाना के आदिलाबाद के सरकारी स्कूल के एक शिक्षक थोडासम कैलाश की चर्चा की। कैलाश एआई का उपयोग कोलामी बोली सहित कई अन्य जनजातीय बोलियों में गाने तैयार कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा

■ युवा अंतरिक्ष और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में भागीदारी बढ़ाएं
■ एक दिन वैज्ञानिक के रूप में बिताएं युवा
■ मोटापे की समस्या पर पाएं काबू, खाने के तेल में 10 प्रतिशत की कमी लाएं

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery