Tuesday, July, 21,2026

लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े गए

नई दिल्ली: मानसून सत्र के पहले दिन संसद की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच सोमवार को जमकर टकराव हुआ। शिक्षा सुधार की मांग को लेकर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (कॉजपा) के नेतृत्व में निकले प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। झड़प में 60 प्रदर्शनकारी और 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से संसद मार्च के लिए निकले थे। करीब 11:15 बजे संसद मार्ग थाने के पास लगाए गए बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद धक्का-मुक्की और झड़प शुरू हो गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कुछ प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाकर्मियों पर वस्तुएं फेंकीं, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हुए। इसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस और बल प्रयोग किया गया। पुलिस ने कहा कि हिंसक भीड़ ने सार्वजनिक संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचाया। घटना के दौरान 15 से 20 सरकारी वाहनों और अन्य सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ की गई।

नड्डा से मिला प्रतिनिधिमंडल

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात भी हुई। नड्डा ने प्रदर्शन समाप्त करने और सामान्य स्थिति बहाल करने की अपील की। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी मांगों पर अभी ठोस आश्वासन नहीं मिला है। इस बीच, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अस्पताल से संदेश जारी कर कहा कि जब तक युवाओं को अपनी मांगें रखने का अवसर नहीं मिलता, वह अनशन जारी रखेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery