Thursday, June, 26,2025

प्रेमिका को मिलने बुलाया, नहीं आई तो खुद को लगाई आग

पाली: जिले के बाली थाना क्षेत्र के चांमुडेरी गांव के एक 24 साल के युवक ने मंगलवार शाम को प्रेमिका के मिलने नहीं आने पर इमोशनल होकर आत्मदाह का प्रयास किया। उसने खुद पर पेट्रोल उड़ेल कर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।

उसे देर रात इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां से उसे जोधपुर रेफर किया गया। आग से युवक 85 फीसदी झुलस गया। बेटे की ऐसी हालत देख हॉस्पिटल में उसकी मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मां ने कहा कि पता नहीं उस लड़की ने क्या जादू कर दिया कि बेटा मेरी बात सुनता ही नहीं है।

सीने पर बना रखा है लड़की का टेटू

चांमुडेरी गांव निवासी 24 साल का नरेश मुंबई में कपड़े की शॉप पर काम करता है। एक युवती से पिछले 5-6 वर्ष से उसका अफेयर है। और तो और, उसने सीने पर लड़की का टेटू भी बना रखा है। तीन दिन पहले ही युवती से मिलने गांव आया था। युवती से मिलने गया, लेकिन किसी कारण युवती मिलने नहीं आ सकी। इस पर उसने उसे वीडियो कॉल किया और बोला कि तुझसे मिलने मुंबई से आया हूं और तुम यहां नहीं आ सकती, तो मैं मर रहा हूं।

वीडियो कॉल किया और पेट्रोल डाल कर लगा ली आग

थोड़ी देर बाद नरेश ने युवती को एक और वीडियो कॉल किया, जिसमें पेट्रोल से भरी बोतल दिखाते हुए बोला कि अब तुम नहीं मिलने आई तो खुद को आग लगा लूंगा, फिर उसने खुद पर पेट्रोल उड़ेल कर आग लगा दी। उसे गंभीर हालत में मंगलवार रात करीब 10 बजे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रात करीब 10:30 बजे उसे जोधपुर रेफर किया गया। घटना को लेकर हॉस्पिटल में युवक की मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मां बोली कि उस लड़की के प्यार में पागल है। न जाने उस लड़की ने क्या जादू कर दिया, मेरी तो बात ही नहीं सुनता। झुलसे युवक ने बताया कि युवती से उसका पिछले पांच-छह साल से अफेयर है।

लड़के के समाज की ही है युवती

परिजनों ने बताया कि जिस युवती के प्यार में लड़का पागल है। वह उनके ही समाज की ही है और अपने पति को छोड़कर घर पर बैठी है। युवक उससे पिछले 5-6 साल से संपर्क में बताया जा रहा है और वह उससे शादी करना चाहता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery