Friday, September, 26,2025

भारत के विकास में उद्योगों का बड़ा योगदान: बिरला

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को भारत मंडपम में आयोजित 'एल्युमिनियम एक्सटुडेड उत्पादों का वैश्विक सम्मेलन एवं अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी एल्युमेक्स इंडिया 2025' को संबोधित किया। बिरला ने कहा कि भारत की विकास यात्रा में उद्योगों का बड़ा योगदान रहा है, जिसमें एल्युमिनियम उद्योग का स्थान विशिष्ट है। उन्होंने खुशी जताई कि भारत आज दुनिया के शीर्ष एल्युमिनियम उत्पादकों में शामिल है और इसका निरंतर विस्तार देश की औद्योगिक आत्मनिर्भरता का उदाहरण है। यह आयोजन भारत के एल्युमिनियम उद्योग की शक्ति और उसकी व्यापक क्षमता का परिचायक बताया गया।

राष्ट्रमंडल संघ सम्मेलन का उद्घाटन आज

लोकसभा अध्यक्ष और राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) भारत क्षेत्र के अध्यक्ष ओम बिरला गुरुवार को बेंगलुरु स्थित विधान सौध में सीपीए भारत क्षेत्र के 11वें सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। तीन दिवसीय यह सम्मेलन 11 से 13 सितंबर तक चलेगा। सम्मेलन का विषय 'विधानमंडलों के सदनों में वाद-विवाद और चर्चाः जन विश्वास का निर्माण, जन आकांक्षाओं की पूर्ति है। सम्मेलन में विदेशी संसदों के पीठासीन अधिकारियों के साथ-साथ सीपीए के अध्यक्ष और महासचिव को भी आमंत्रित किया गया है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery