Thursday, July, 23,2026

सरकार बोली- चर्चा को तैयार, मंत्री के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष

नई दिल्ली: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार नीट प्रश्नपत्र लीक मामले पर संसद में चर्चा के लिए 'सौ प्रतिशत' तैयार है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार नए बहाने बनाकर चर्चा से बच रही है और सदन की कार्यवाही बाधित कर रही है। रिजिजू ने कहा कि सरकार ने सत्र की शुरुआत से ही इस मुद्दे पर चर्चा की इच्छा जताई थी और सभी दलों को इसकी जानकारी दी गई थी। दूसरी ओर, कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मांग की कि नीट मामले पर नियम 267 के तहत चर्चा कराई जाए। लोकसभा और राज्यसभा में कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी दोहराई।

कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के अभिजीत दीपके ने सोनम वांगचुक से अनशन समाप्त करने की अपील करते हुए कहा कि देश को उनकी जरूरत है। इस बीच, केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल से सीआरपीएफ की 20 अतिरिक्त कंपनियों को दिल्ली में तैनात करने का आदेश दिया। गृह मंत्रालय के निर्देश पर करीब 2,000 जवानों को कोलकाता से एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया गया।

सरकार भरोसा दे तो अनशन तोड़ने को तैयार: वांगचुक

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह को पत्र लिखकर कहा कि छात्रों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। यदि सरकार भरोसा देती है तो वे अपना अनशन समाप्त करने को तैयार है। वहीं, कॉजपा ने सरकार की ओर से बातचीत के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि वे बातचीत के लिए किसी के घर या कार्यालय नहीं जाएंगे।

बिरला से मिले प्रधान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला से आग्रह किया है कि सभी दलों के नेताओं से विचार-विमर्श के बाद यह तय किया जाए कि नीट मुद्दे पर चर्चा किस नियम के तहत होगी, कितनी अवधि की होगी और कब कराई जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार

उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान छात्रों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई को चुनौती देने वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायाधीश जाँयमाल्या बागची और वी. मोहना की पीठ ने याचिकाकर्ता के वकील द्वारा वीडियो दिखाने के अनुरोध को अस्वीकार करते हुए कहा कि अदालत के पास वीडियो देखने का समय नहीं है। पीठ ने वकील से अदालत का समय बर्बाद नहीं करने की भी टिप्पणी की। उधर, दिल्ली हाई कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया कि घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखे जाएं।

प्रदर्शनकारी छात्र आतंकवादी नहीं, दोषियों पर हो कार्रवाई: राहुल

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन करते हुए कहा कि प्रदर्शनकारी छात्र आतंकवादी नहीं हैं, बल्कि निष्पक्ष और बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे है। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को जायज बताते हुए कहा कि इस पर कोई समझौता नहीं हो सकता। उन्होंने दावा किया कि पिछले एक दशक में 152 बार पेपर लीक हुए, लेकिन किसी को सजा नहीं मिली।

कांग्रेस राजनीतिक रोटियां सेंकने की कोशिश में: जेपी नड्डा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस पर राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्र प्रदर्शन का इस्तेमाल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए कर रही है। मोदी सरकार इस मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने विपक्ष से आरोप-प्रत्यारोप के बजाय पेपर लीक की समस्या का स्थायी समाधान खोजने में सहयोग करने की अपील की। नड्डा ने कहा कि सरकार हर पहलू पर जवाब देने को तैयार है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery