Thursday, April, 02,2026

जनता को राहत देने में जुटी सरकार: मोदी

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की विशेष बैठक कर हालात की समीक्षा की और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। नई दिल्ली स्थित 7 लोक कल्याण मार्ग पर आयोजित इस बैठक में विभिन्न मंत्रालयों की तैयारियों और रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने निर्देश दिए कि इस वैश्विक संकट का असर आम नागरिकों पर न पड़े और अफवाहों को रोकने के लिए सही जानकारी समय पर लोगों तक पहुंचाई जाए। यह पिछले 10 दिनों में इस मुद्दे पर दूसरी CCS बैठक है, जिससे सरकार की सतर्कता और सक्रियता का संकेत मिलता है। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई वरिष्ठ मंत्री और एनएसए अजीत डोभाल भी शामिल हुए।

राहत... LPG टैंकर सुरक्षित पहुंचे

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित गुजरते हुए यूएई से एलपीजी लेकर आए दो टैंकर भारत पहुंच गए हैं। पहला टैंकर BW TYR 31 मार्च को मुंबई पहुंचा, जो रास अल खैमाह से रवाना हुआ था। दूसरा टैंकर BW ELM 1 अप्रैल को न्यू मैंगलोर के पास पहुंचा। इन टैंकरों के सुरक्षित आगमन से ऊर्जा आपूर्ति को लेकर बनी चिंताओं के बीच भारत को बड़ी राहत मिली है।

कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

कैबिनेट सचिव ने बताया कि सरकार ने आम नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खाद्य पदार्थों, एलपीजी, पेट्रोल-डीजल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। एलपीजी और एलएनजी की सप्लाई को सुचारू बनाए रखने के लिए अलग-अलग देशों से आयात बढ़ाया जा रहा है। साथ ही जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। ऊर्जा क्षेत्र में भी सरकार सक्रिय है। गर्मियों में बिजली संकट से बचने के लिए गैस आधारित बिजली संयंत्रों को राहत दी गई है और थर्मल पावर स्टेशनों तक कोयले की आपूर्ति बढ़ाई जा रही है। पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन बढ़ाने पर भी काम जारी है। कृषि क्षेत्र में खाद की उपलब्धता बनाए रखने के लिए यूरिया उत्पादन जारी रखा गया है, जबकि डीएपी और एनपीके खाद के लिए विदेशों से समन्वय किया जा रहा है। सरकार ने बताया कि पिछले एक महीने में आवश्यक वस्तुओं की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

असम में पीएम मोदी ने चाय बागान का दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ के एक चाय बागान का दौरा कर महिला श्रमिकों के साथ चाय की पत्तियां तोड़ीं। उन्होंने चाय को 'असम की आत्मा' बताते हुए श्रमिकों के योगदान की सराहना की। दौरे के दौरान उन्होंने महिलाओं से बातचीत की और चाय तोडने की प्रक्रिया भी सीखी, यहां तक कि एक श्रमिक को अपना 'गुरु' बताया। पीएम ने कहा कि चाय उद्योग ने असम को वैश्विक पहचान दिलाई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery