Thursday, October, 22,2026

भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर

मुंबई/नई दिल्ली: अमेरिकी विदेश मंत्री माकों रुवियो ने भारत की तेल शोधन क्षमता की सराहना करते हुए उसे रिफाइनिंग के क्षेत्र में बड़ी ताकत बताया है। उन्होंने कहा कि भारत के पास भारी कच्चे तेल को रिफाइन करने की व्यापक क्षमता है और वेनेजुएला का तेल वैश्विक बाजार में अधिक मात्रा में आने पर भारत इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। रुबियो ने मंगलवार को मुंबई में विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ मुलाकात के दौरान ऊर्जा सुरक्षा, रक्षा सहयोग और रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। रुबियो ने कहा कि ऊर्जा केवल व्यापार का विषय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ा है। दुनिया के कई देशों की अर्थव्यवस्थाएं ऊर्जा संकट से प्रभावित होती हैं। ऐसे में मजबूत रिफाइनिंग क्षमता और विविध ऊर्जा स्रोत महत्वपूर्ण हैं। भारत के साथ वेनेजुएला से तेल की आपूर्ति और वहां उत्पादन बढ़ाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की जाएगी। जयशंकर और रुबियो ने व्यापार, तकनीक, रक्षा और असैन्य परमाणु सहयोग पर भी चर्चा की।

रिलायंस रिफाइनरी पर नजर

रुबियो गुजरात के जामनगर में रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिफाइनरी का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर कच्चे तेल का शोधन करने वाली कंपनी से बातचीत करना जरूरी है, खासकर तब जब विभिन्न देशों से तेल की आपूर्ति और प्रसंस्करण के विकल्प तलाशे जा रहे हों। उन्होंने यह भी कहा कि वेनेजुएला का तेल निकट भविष्य में वैश्विक आपूर्ति में मदद कर सकता है, हालांकि इससे दुनिया की ऊर्जा जरूरतों की पूरी कमी दूर होने का दावा नहीं किया जा सकता। प्रतिबंधों और अन्य बाधाओं को दूर करने के लिए सहयोग जरूरी होगा।

रूसी तेल पर बोले... स्रोतों में विविधता समझदारी

भारत के रूस से तेल खरीदने के सवाल पर रुबियो ने कहा कि भारत लंबे समय से अपने ऊर्जा पोर्टफोलियों में विविधता लाने की इच्छा जताता रहा है। यह बदलाव रातोंरात संभव नहीं, लेकिन भारत ने इस दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका भी भारत की ऊर्जा जरूरतों के लिए आपूर्ति का एक स्रोत बन सकता है। उनके मुताबिक, विविध ऊर्जा स्रोतों वाले मजबूत साझेदार दोनों देशों के हित में हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery