Wednesday, November, 26,2025

तकनीकी शिक्षा में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों की अहम भूमिकाः बिरला

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों द्वारा तकनीकी शिक्षा और नवाचार में दिए जा रहे योगदान की सराहना करते हुए कहा कि देश में तकनीकी शिक्षा की बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा करने और भारत को प्रगति में NITS ने अहम भूमिका निभाई है। डिजिटल क्रांति के इस युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, साइबर सुरक्षा और नवाचार की प्रवृत्तियों के साथ भारत को आत्मनिर्भर बनाने में इन संस्थानों के शिक्षक महती योगदान दे रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने इस बात पर भी जोर दिया कि राष्ट्रीय स्तर के इन संस्थानों का जनप्रतिनिधियों के साथ संपर्क आवश्यक है, जिससे नवाचार और तकनीक के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में सुधार किया जा सके।

राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका

बिरला ने यह बातें अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM) के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान शिक्षक फोरम के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहीं, जो संसद भवन के भ्रमण पर आए थे। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षकों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि वे केवल शिक्षा नहीं दे रहे, बल्कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने NITS के शिक्षकों को साधुवाद देते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा में नवाचार को बढ़ावा देना आवश्यक है और शिक्षक इस दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। उनका यह समर्पण भारत को वैश्विक तकनीकी शक्ति बनाने में सहायक होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery