Friday, February, 20,2026

जोधपुर में बंद मकान में मिले मौसेरे भाई-बहन के शव

जोधपुर: चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानान्तर्गत शोभावतों की ढाणी में यूआईटी कॉलोनी स्थित मकान में युवक-युवती के शव मिले हैं। पुलिस को शक है कि मौसेरी बहन की गेंती से सिर पर वार कर हत्या करने के बाद भाई ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके से सुसाइड नोट मिला है। वारदात का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। थानाधिकारी ईश्वरचंद पारीक ने बताया कि 17 वर्षीय छात्रा की हत्या की गई है। उसी कमरे में मूलतः फलोदी जिले के ढेलाणा हाल यूआईटी कॉलोनी निवासी कैलाश (27) पुत्र किशनलाल जांगिड़ रस्सी के फंदे पर लटका मिला। उसने मौसेरी बहन के सिर पर गेंती से घातक वार कर हत्या की और फिर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह 11 बजे युवक के फंदे पर लटकने की सूचना मिली। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विनीत कुमार बंसल व अन्य अधिकारी वारदात स्थल पर पहुंचे। एमओबी व एफएसएल बुलाकर साक्ष्य संकलित कराए गए।

पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची

कैलाश बुधवार सुबह बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने उसे आवाज लगाई। कॉल भी किए, लेकिन जवाब नहीं मिला। दरवाजा अंदर से बंद था। संदेह होने पर पिता स्कूल से घर लौटे। वे छत पर गए और लोहे के जंगले से अंदर देखा तो कैलाश फंदे पर लटका नजर आया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो जमीन पर खून ही खून फैला नजर आया। फर्श पर युवती का खून से लथपथ शव पड़ा था। कैलाश फंदे से लटका हुआ था। पास ही गेंती पड़ी थी, जिस पर खून लगा था। पुलिस को अंदेशा है कि मंगलवार देर रात फर्श पर सोई युवती के सिर पर गेंती से वार कर हत्या की गई।

बीएसटीसी कर रही थी युवती

युवती बीएसटीसी कर रही थी, जबकि कैलाश इंजीनियरिंग करने के बाद आईएएस और आरएएस की तैयारी कर रहा था। उसका एक और भाई भी है। पिता निजी स्कूल में एकाउंटेंट हैं। कैलाश मकान से जुड़े अन्य मकान में रहकर पढ़ाई करता था। युवती उसकी मौसेरी बहन थी, जो मंगलवार शाम या रात को ही कैलाश के घर आई थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery