Thursday, June, 26,2025

संगीत की नगरी में मौन हो रही ताल... जयपुर कथक केंद्र की हालत बेहाल

जयपुर: राजस्थान की सांस्कृतिक राजधानी जयपुर में स्थित राज्य कथक केंद्र की बद‌हाल स्थिति आज एक महत्वपूर्ण प्रश्न खड़ा कर रही है- क्या पारंपरिक कला और सांस्कृतिक विरासत अब भी सरकारी प्राथमिकताओं में शामिल है? पिछले पांच वर्षों में राज्य सरकार ने इस संस्थान को कुल 7.18 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है, फिर भी यह केंद्र बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। संस्थान का अधिकांश बजट केवल कर्मचारियों के वेतन और अनिवार्य संचालन खचों में समाप्त हो जाता है। भवन की मरम्मत, तकनीकी उन्नयन, सीसीटीवी, स्मार्ट क्लास और विद्यार्थियों के लिए बुनियादी ढांचा अब भी अधूरा है।

जयपुर की बंदिशें और ताल रचनाएं कथक की आत्मा

कथक की जड़े राजस्थान की ही मिट्टी से जुड़ी हैं। जयपुर घराना न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर ख्यात है। यहां की बंदिशें और ताल रचनाएं कथक की आत्मा मानी जाती हैं। 1978 में स्थापित जयपुर कथक केंद्र ने स्व. पं. राजकुमार जबड़ा, डॉ. शशि सांखला और डॉ. रेखा ठाकुर जैसे दिग्गजों को मंच दिया है, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय ख्याति अर्जित की है। इन्हीं के शिष्य भी दुनियाभर में अपनी विशेष पहचान रखते हैं।

बुनियादी ढांचे की बदहाली

संस्थान की छतें टपकती है, दीवारों में सीलन है और सभागार की कुर्सियां जर्जर हो चुकी हैं। स्मार्ट क्लास, डिजिटल संसाधन, स्वच्छ जल और सीसीटीवी जैसी प्राथमिक सुविधाओं का पूरी तरह अभाव है। इन हालातों में छात्र विषम परिस्थितियों में नृत्य सीखने को मजबूर हैं।

तुलनात्मक पिछड़ापन

दिल्ली जैसे कथक केंद्रों में कलाकारों को सम्मानजनक मानदेय, आवास और अन्य सुविधाएं मिलती हैं। नृत्य की प्रस्तुतियों के दौरान ड्रेस तक संस्थान की तरफ से कलाकारों को दी जाती है। वहीं जयपुर केंद्र केवल न्यूनतम संचालन तक सिमटकर रह गया है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery