Monday, April, 07,2025

संसद भवन परिसर में लगेगी संविधान सभा की महिला सदस्यों पर आधारित एक प्रदर्शनी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज करेंगे प्रदर्शनी का उद्घाटन

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संसद भवन परिसर में संविधान सभा की महिला सदस्यों पर आधारित एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

इस प्रदर्शनी का आयोजन बजट सत्र के दौरान किया जा रहा है ताकि अधिकाधिक सांसद, छात्र और आम जनता इस प्रदर्शनी को देख सके। यह प्रदर्शनी संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान और राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा आयोजित की जा रही है। इस वर्ष भारत के संविधान के 75 गौरवशाली वर्ष पूरे हुए हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न देश भर के नागरिक बड़े जोश के साथ मना रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही उन महानुभावों के योगदान को भी स्वीकार करना आवश्यक है जिन्होंने भारत के संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य संविधान निर्माण में संविधान सभा की 15 महिला सदस्यों की अमूल्य भूमिका को उजागर करते हुए उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण योगदान के बारे में जागरूकता बढ़ाना है ताकि संविधान निर्माण में अग्रणी इन महिलाओं की विरासत को संजोते हुए उनके योगदान को उचित मान्यता दी जाए, ताकि भविष्य की पीढ़ियाँ उन्हें कभी न भुलाएं।

महिला दिवस पर देवनानी और दीया कुमारी ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर राजस्थान विधानसभा में महिला विधायकगण का सम्मान किया। देवनानी ने महिला विधायकों के साथ ही प्रदेश की महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि महिलाएं मूलतः भारतीय संस्कृति की रक्षक है। उन्होंने कहा कि महिलाएं सकारात्मक सोच और अपनी योग्यताओं को व्यवहार में लाए तथा सामाजिक विसंगतियों को दूर करने में सक्रिय भूमिका निभाएं। महिलाएं प्रोफेशनल के साथ ईमोशनल बने। महिलाएं ही महिलाओं की भावनाओं को अच्छी तरह समझ सकती है। देवनानी ने कहा कि महिलाएं बेटियों के साथ बेटों को भी संस्कारित करें। देवनानी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को पूरा सम्मान दिया
जाता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा यह दिन महिलाओं के अधिकारों, उनके सशक्तीकरण और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देने का अवसर है। महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक स्वावलंबन और सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह संकल्पित है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery