Friday, February, 20,2026

धोरों में सेना का दमखम... बॉर्डर पर गरजे 'भीष्म' और 'वज्र'

जैसलमेर: बॉर्डर के पास रेतीले धोरों में जब भारतीय सेना के युद्धक टैंक T-90 'भीष्म' और K-9 'वज्र' ऑटोमैटिक तोप गरजीं तो मीलों दूर तक धरती कांप उठी। जोधपुर मुख्यालय स्थित कोणार्क कोर (12 कोर) की 'बैटल एक्स' डिवीजन ने व्यापक एकीकृत युद्धाभ्यास कर अपनी मारक क्षमता और त्वरित प्रतिक्रिया कौशल का प्रदर्शन किया। रेगिस्तानी परिस्थितियों में आयोजित इस अभ्यास के दौरान सेना ने दिन-रात काल्पनिक दुश्मन के ठिकानों को सटीक निशाना बनाकर ध्वस्त किया। सैन्य अधिकारियों के अनुसार, रेगिस्तान में लंबी दूरी और सीमित दृश्यता बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में यह युद्धाभ्यास इस बात की पुष्टि करता है कि दुश्मन की हलचल का पता चलते ही सेना का जवाब इतना तेज और सटीक हो कि उसे संभलने का अवसर तक न मिले।

टैंक और तोपों ने दुश्मन के ठिकाने किए तबाह

अभ्यास का मुख्य आकर्षण 'सेंसर-टू-शूटर' लिंक की परख रहा। ड्रोन और अत्याधुनिक सर्विलांस उपकरणों से मिली खुफिया जानकारी को तत्काल
फायरिंग यूनिट तक पहुंचाया गया। इसके बाद टैंकों और तोपों ने पलभर में टारगेट साधकर दुश्मन के काल्पनिक ठिकानों को तबाह कर दिया। सेना के
प्रवक्ता ने बताया कि सूचना से कार्रवाई तक की पूरी प्रक्रिया को वास्तविक युद्ध जैसी परिस्थितियों में परखा गया, जो पूरी तरह सफल रही।

मीलों दूर स्थित लक्ष्यों को सटीकता से भेदा

युद्धाभ्यास में मुख्य युद्धक टैंक T-90 भीष्म और स्व-चालित तोप K-9 वज्र की प्रभावी भूमिका रही। रेगिस्तान की विशेष परिस्थितियों के अनुरूप तैयार इन हथियारों ने मीलों दूर स्थित लक्ष्यों को सटीकता से भेदा। लगातार फायरिंग और तेज मूवमेंट के जरिए दुश्मन की रक्षा पंक्ति को तोड़ने की क्षमता का प्रदर्शन किया गया।

इन्फेंट्री, आर्ड कोर और आर्टिलरी के बीच बेहतरीन तालमेल

'बैटल एक्स' डिवीजन को यह नाम दुश्मन की रक्षा व्यवस्था को भेदने में विशेषज्ञता के कारण मिला है। अभ्यास में इन्फेंट्री, आर्ड कोर (टैंक) और आर्टिलरी के बीच बेहतरीन तालमेल देखने को मिला। संयुक्त अभियान की इस झलक ने स्पष्ट किया कि आधुनिक युद्ध में समन्वय और तकनीक कितनी निर्णायक भूमिका निभाते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery