Friday, July, 17,2026

किसानों, एमएसएमई और पेशेवरों के लिए खुले नए अवसर: मोदी

नई दिल्ली: भारत और ब्रिटेन के बीच बहुप्रतीक्षित व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता बुधवार से लागू हो गया। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच सामाजिक सुरक्षा समझौता भी प्रभावी हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे भारत-ब्रिटेन संबंधों में 'महत्वपूर्ण क्षण' बताते हुए कहा कि यह समझौता दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को नई ऊंचाई देगा और किसानों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों, उद्यमियों तथा भारतीय पेशेवरों के लिए नए अवसर पैदा करेगा। यह समझौता भारत ऐसे समय लागू हुआ है जब वैश्विक व्यापार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। समझौते के तहत भारत के लगभग 99 प्रतिशत उत्पाद ब्रिटेन में शून्य शुल्क पर उपलब्ध होंगे। इससे वस्त्र, चमड़ा, रत्न एवं आभूषण, इंजीनियरिंग उत्पाद और प्रसंस्कृत खाद्य जैसे क्षेत्रों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। वहीं ब्रिटेन के उत्पादों पर भारत में आयात शुल्क चरणबद्ध तरीके से कम किया जाएगा।

क्या होगा ? सस्ता

  • स्कॉच व्हिस्कीः आयात शुल्क 150% से घटकर पहले 75% और बाद में 40% तक होगा, जिससे कीमतें कम हो सकती हैं।
  • प्रीमियम ब्रिटिश कारें: जगुआर, लैंड रोवर, रोल्स रॉयस, एस्टन मार्टिन जैसी कारों पर आयात शुल्क 100% से अधिक के स्तर से घटकर 10% तक आने की प्रक्रिया शुरू होगी।
  • ब्रिटिश ब्यूटी और कॉस्मेटिक उत्पादः आयात शुल्क में कमी से कीमतें घटने की संभावना।
  • ब्रिटिश फुटवियर और फैशन उत्पादः टैरिफ कम होने से सस्ते हो सकते हैं।
  • ब्रांडेड परिधान और लाइफस्टाइल उत्पादः शुल्क में कटौती का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंच सकता है।
  • नोटः सभी उत्पाद तुरंत सस्ते नहीं होंगे। आयात शुल्क में कमी चरणबद्ध तरीके से लागू होगी, इसलिए बाजार में कीमतों पर इसका असर धीरे-धीर दिखाई देगा।

सीईटीए और सामाजिक सुरक्षा समझौते के लागू होने से दोनों देशों की साझा महत्वाकांक्षाएं अब आम लोगों के लिए ठोस आर्थिक अवसरों में बदलेंगी। यह समझौता भारतीय कृषि उत्पादों, एमएसएमई और उद्योगों को ब्रिटेन के विशाल बाजार तक बेहतर पहुंच उपलब्ध कराएगा। साथ ही प्रौद्योगिकी, पेशेवर सेवाओं और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग को नई गति मिलेगी तथा भारतीय प्रतिभाओं की वैश्विक भागीदारी और मजबूत होगी। - नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery