Monday, August, 24,2026

अंतरिक्ष में बनेगा 'पेट्रोल पंप' रोबोट हटाएंगे कचरा

नई दिल्ली: भारत का निजी अंतरिक्ष क्षेत्र अब नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। सैटेलाइट में अंतरिक्ष में ही ईंधन भरने से लेकर 'डेड' सैटेलाइट और स्पेस कचरा हटाने वाले रोबोट तथा जीरो ग्रेविटी में दवाइयां बनाने तक भारतीय स्पेस स्टार्टअप्स भविष्य की तकनीकों पर काम कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 अगस्त को 20 अंतरिक्ष स्टार्टअप्स के संस्थापकों और सीईओ से संवाद किया था, जिसका वीडियो 23 अगस्त को जारी किया गया। इस दौरान मोदी ने स्टार्टअप्स की योजनाओं, उपलब्धियों और चुनौतियों की जानकारी ली। इस दौरान मोदी ने निजी कंपनियों से अपने आसपास ऐसा रिसर्च और इनोवेशन का माहौल तैयार करने का आह्वान किया, जिससे दुनिया भर के प्रतिभाशाली लोग भारत में अपना कॅरिअर बनाने के लिए आकर्षित हों। उन्होंने कहा कि सरकार जोखिम उठाने वाले उद्यमियों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। भारत की पहली स्पेस टेक्नोलॉजी यूनिकॉर्न स्काईरूट एयरोस्पेस ने प्रधानमंत्री को बताया कि कंपनी ने 18 जुलाई को भारत का पहला निजी रॅकिट सफलतापूर्वक कक्षा में भेजा। कंपनी के पास अब तीन फैक्ट्रियां हैं और हर महीने एक रॉकेट बनाने की क्षमता विकसित हो चुकी है। लक्ष्य 2027 के मध्य तक हर महीने एक रॅरॉकेट लॉन्च करने का है। इसके बाद हर सप्ताह और भविष्य में हर दिन कई रॉकेट लॉन्च करने की दिशा में बढ़ने की योजना है।

री-फ्यूलिंग से बढ़ेगी सैटेलाइट की उम्र

स्टार्टअप्स डॉकिंग और री-फ्यूलिंग सिस्टम के जरिए कक्षा में मौजूद सैटेलाइट्स में ईंधन भरने की योजना है। वहीं, एक अन्य स्टार्टअप स्पेस कचरा हटाने वाले रोबोटिक स्पेसक्राफ्ट पर काम कर रहा है। इसका उद्देश्य अंतरिक्ष में मौजूद निष्क्रिय सैटेलाइट्स को पकड़कर उनकी कक्षा से बाहर करना है। स्पेस फार्मा के क्षेत्र में ऐसे सैटेलाइट विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें अंतरिक्ष की सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण परिस्थितियों में दवाइयां तैयार करने और बाद में उन्हें धरती पर लाने की योजना है। कृषि, पशुपालन, डेयरी, पर्यावरण और रोजमर्रा की जिंदगी में अंतरिक्ष तकनीक के इस्तेमाल पर भी प्रधानमंत्री ने स्टार्टअप्स से काम करने को कहा। बैठक में अग्निकुल कॉसमॉस, पिक्सेल, ध्रुव स्पेस, दिगंतरा, बेलाट्रिक्स एयरोस्पेस समेत 20 प्रमुख स्पेस स्टार्टअप्स के प्रतिनिधि शामिल हुए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery