Friday, September, 26,2025

भारत को दो और एस400 सिस्टम की आपूर्ति जल्द

नई दिल्ली/ मॉस्को: अमेरिका की धमकियों के बीच भारत और रूस में साझेदारी और मजबूत होती नजर आ रही है। भारत को रूस से कच्चे तेल की खरीद में और रियायत मिलने के साथ ही और एस 400 एयर डिफेंस सिस्टम भी जल्द मिल सकते हैं। मीडिया रिपोटों के अनुसार रूस भारत को और ज्यादा S-400 मिसाइल सिस्टम भेजने पर विचार कर रहा है। दोनों देशों के बीच इनकी आपूर्ति बढ़ाने को लेकर भी बात चल रही है।

रॉयटर्स के अनुसार रूसी अधिकारी दिमित्री शुगैव ने कहा है कि भारत के पास पहले ही हमारे एस-400 सिस्टम हैं। इस क्षेत्र में भी हमारे आपसी सहयोग के विस्तार की संभावनाएं हैं। इसका मतलब है नई डिलीवरी। फिलहाल, हम बातचीत कर रहे हैं। भारत ने वर्ष 2018 में 5.5 बिलियन डॉलर में 5 एस-400 मिसाइल सिस्टम की डील की थी। रूस की तरफ से अब तक तीन सिस्टम दिए जा चुके हैं। जबकि, बाकी दो और सिस्टम की डिलीवरी में देरी हुई है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि रूस 2026 और 2027 में भारतको बचे हुए 2 एस-400 सिस्टम दे देगा।

खास बात है कि मई में पाकिस्तान के साथ हुए संघर्ष के दौरान एस400 मिसाइल सिस्टम ने बड़ी भूमिका निभाई थी। जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना ने 7 मई को पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया था। इधर, रूस ने भारत को तेल खरीद पर पहले से ज्यादा रियायत देने की तैयारी कर ली है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के लिए रूसी तेल 3-4 डॉलर प्रति बैरल सस्ता हो सकता है। खास बात है कि ये घटनाक्रम ऐसे समय पर हो रहे हैं, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूसी तेल की खरीद को लेकर भारत को निशाना बना रहे हैं। भारत पर शुरुआती 25 फीसदी टैरिफ लगाने के दौरान उन्होंने रूस से तेल खरीदने के चलते जुर्माना भी लगाया था।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery